Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खान से मिलने पहुंचीं तंजीन फातिमा और यूसुफ मलिक:बोले- जेल में ठीक नहीं तबीयत, 2027 में बनेगी सपा की सरकार

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर जिला कारागार में बंद सपा नेता मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सपा नेता यूसुफ मलिक और आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद तंजीन फातिमा मीडिया से बिना बातचीत किए सीधे अपने घर चली गईं। वहीं, सपा नेता यूसुफ मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजम खान की तबीयत जेल में ठीक नहीं है और वे अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “इस सरकार में उन्हें भला सुविधाएं कैसे मिल सकती हैं।” हाल ही में नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने और आजम खान की तारीफ करने के सवाल पर मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक “सुपर एक्सप्रेस” है, जिसमें कोई भी सफर कर सकता है। उन्होंने आजम खान को कद्दावर नेता बताते हुए कहा कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता, और यदि कोई ले सकता है तो वह स्वयं आजम खान ही हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यूसुफ मलिक ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी हर हाल में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर प्रदेश की स्थिति को बेहतर बनाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बोर्ड एग्जाम के लिए विज्ञान चेतना हेल्पलाइन शुरू:पहले दिन 130 कॉल आईं, एक्सपर्ट्स बोले- सोशल मीडिया से दूर रहें
    Next Article
    बर्तन बेचने वाले युवक की ईंटों से पीटकर हत्या:बागपत में जंगल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment