Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में 'नकली सिपाही' गिरफ्तार:वायरल वीडियो से मामला सामने आया, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक को 'नकली सिपाही' बताकर रौब झाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया, जिसमें आरोपी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करता दिख रहा है। आरोपी की पहचान कंजादास गांव निवासी हसन खान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हसन लंबे समय से पुलिस चौकी के आसपास सक्रिय रहता था और पुलिसकर्मियों से उसकी कथित नजदीकियों के कारण वह अक्सर वर्दी पहनकर खुद को एसओजी का सदस्य बताता था। वह आम लोगों पर धौंस जमाता था। यह मामला तब प्रकाश में आया जब रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हसन ने दूसरे समुदाय की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। वीडियो वायरल होने और शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हसन खान को हिरासत में ले लिया। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को लोकसेवक बताने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में किसान से मारपीट में दांत टूटे,थाने पर धरना:हाईवे जाम करने की चेतावनी, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई दिया भरोसा
    Next Article
    Monalisa: शादी के 1 महीने में ही प्रेग्नेंट हो गई मोनालिसा? पति फरमान का दावा, सनोज मिश्रा बोले- ये व्यवस्था का मजाक है वो गर्भवती...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment