Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में किसान से मारपीट में दांत टूटे,थाने पर धरना:हाईवे जाम करने की चेतावनी, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई दिया भरोसा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में किसान से मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 14 अप्रैल 2026 की सुबह पिपलिया महतो चौराहे पर चार लोगों द्वारा किसान कुलदीप सिंह पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है, जिसमें उनके दांत टूट गए। पीड़ित के भाई संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह, हरजीत सिंह, मनकीरत और एक अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बावजूद दांत टूटने जैसी गंभीर चोट के अनुसार सख्त धाराएं नहीं लगाईं। थाने में धरना, हाईवे जाम की चेतावनी पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज होकर संतोष सिंह मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने समर्थकों के साथ बिलासपुर थाने पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित धाराएं नहीं जोड़ी गईं, तो वे दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 को जाम करेंगे। धरने के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस लगातार लोगों को समझाने में जुटी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक मामले में दांत टूटने से जुड़ी गंभीर धाराएं नहीं लगाई जातीं, उनका विरोध जारी रहेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दमकल विभाग का मॉक ड्रिल:गर्मी में आग की घटनाओं के मद्देनजर हाइड्रोलिक मशीन का अभ्यास
    Next Article
    बरेली में 'नकली सिपाही' गिरफ्तार:वायरल वीडियो से मामला सामने आया, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment