Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में नेशनल हैंडबॉल का समापन, PHOTO'S:हिमाचल की टीम बनी चैंपियन, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों सम्मानित किया

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में आयोजित 54वीं राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का शानदार समापन हो गया। फ्यूचर यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेले गए इस महामुकाबले में देशभर की प्रतिभाएं जुटी थीं, लेकिन फाइनल की जंग बेहद रोमांचक रही। पांच दिनों तक चले इस खेल उत्सव में खिलाड़ियों के कौशल और अनुशासन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का निर्णायक मुकाबला उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरी थीं, जिससे मैच की शुरुआत से ही कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की टीम ने अपनी बेहतरीन रणनीति और सामंजस्य के दम पर 19-11 के स्कोर से उत्तर प्रदेश को शिकस्त देकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया और उपविजेता के स्थान पर रही। देखें खेल से जुड़ी तस्वीरें…. खेलों से बढ़ता है अनुशासन और नेतृत्व: डॉ. अरुण कुमार समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बरेली में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होना गौरव की बात है। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व और टीम भावना के संस्कार भी भरता है। विशिष्ट अतिथि श्रुति गंगवार ने भी महिला खिलाड़ियों के जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें समाज की प्रेरणा बताया। बरेली बनेगा खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र: डॉ. आशीष गुप्ता जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता ने सफल आयोजन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बरेली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करना है। आयोजन में हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जिससे खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में साले ने जीजा पर पेट्रोल छिड़का:पति-पत्नी विवाद में आग लगाई, युवक गंभीर झुलसा
    Next Article
    वंदे भारत में पत्थर फेंकने वाला हुआ गिरफ्तार:बांदा के आरोपी ने शराब के नशे में पत्थर फेंकने की बात मानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment