Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में साले ने जीजा पर पेट्रोल छिड़का:पति-पत्नी विवाद में आग लगाई, युवक गंभीर झुलसा

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के चलते एक व्यक्ति को उसके साले और अन्य साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में जीजा गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। न्यू इस्लामनगर गली नंबर 31 निवासी शहजाद (पुत्र मुन्ना) की शादी करीब छह साल पहले नरहड़ा गांव की आबिदा (पुत्री यूसुफ) से हुई थी। दंपति का चार वर्षीय बेटा अरहम है। परिजनों के अनुसार, पिछले कई महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसे सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुई थीं। बताया जा रहा है कि आबिदा नौ माह की गर्भवती भी है। शहजाद और उसकी मां सलमा ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ससुराल पक्ष के लोग उनके घर आए थे और कुछ देर बाद लौट गए। इसके बाद शाम को साला आदिल अपने साथियों के साथ फिर से घर पहुंचा। इस दौरान आदिल की शहजाद से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान साले आदिल, लालू और पत्नी आबिदा ने अपने साथियों के साथ मिलकर शहजाद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शहजाद की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि युवक के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदरसे में मौलान ने बच्चे को 36 डंडे मारे, VIDEO:एक ने उल्टा करके पैर पकड़े, दूसरा पीटता रहा
    Next Article
    बरेली में नेशनल हैंडबॉल का समापन, PHOTO'S:हिमाचल की टीम बनी चैंपियन, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने खिलाड़ियों सम्मानित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment