Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पानी की टंकी गिरने से 7 लोग दबे:नीचे बैठकर ताश खेल रहे थे, जल जीवन मिशन ने 1 साल पहले बनवाई थी

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में सोमवार को जल जीवन मिशन की पानी की टंकी गिरने से 7 लोग दब गए। ये सभी टंकी के पास बैठे ताश खेल रहे थे। टंकी गिरते ही काफी तेज विस्फोट जैसी आवाज आई। इसे सुनकर गांव वाले भागते हुए पहुंचे। वहां देखा तो पूरी टंकी नीचे ढह चुकी थी। गांव वालों ने तुरंत मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबा हटवाना शुरू कराया। घटना भमोरा क्षेत्र में शाम 5 बजे हुई। रेस्क्यू की 2 तस्वीरें देखिए… 3 करोड़ से ज्यादा लागत से बनी थी टंकी भमोरा विकास खंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सरदारनगर में 1 साल पहले पानी की टंकी बनी थी। इसे जल जीवन मिशन ने बनवाया था। सोमवार शाम करीब 5 बजे टंकी अचानक गिर गई। उसके नीचे बैठे ताश खेल रहे 7 लोग मलबे में दब गए। गांव वालों से सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ सीओ नितिन कुमार और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही मलबा हटवाने का काम शुरू किया गया। एडीएम ई के साथ एसडीएम आंवला विदुषी सिंह मौके पर पहुंची। 2 पैर और दो पसलियां टूटीं घायलों में डोरी लाल, वीरपाल, अर्जुन, रविंद्र उर्फ डब्बू, बेदपाल शामिल हैं। डॉक्टरों ने बताया कि रवींद्र पाल (40) के सिर पर गहरी चोट है। उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। दो पसलियां टूट गईं हैं। उनका बेटा अमृत सैनी और मां लता अस्पताल पहुंच गईं हैं। वहीं वीरपाल का जबड़ा टूट गया है। उनका एक पैर भी फ्रैक्चर है। सिर में भी गहरी चोट है। डोरी लाल गुप्ता (34) के सिर पर चोट है। अवनेश कुमार, नरेश शर्मा, संजीव पाठक और सचिन चौहान ने बताया कि 2022 में जल जीवन मिशन के अंर्तगत तीन करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपए की लागत से टंकी का निर्माण कराया था। प्रधान पति सरताज मंसूरी ने पुलिस को बताया कि जल निगम के जेई नित्यानंद की देखरेख में ठेकेदार अमरीश ने टंकी बनवाई थी। ………………….. ये खबर भी पढ़िए… यूपी में ओले गिरे, 8 जिलों में आंधी-बारिश : लखनऊ में तूफान, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट उतर नहीं पाई; प्रदेश में 3 की मौत यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार सुबह अयोध्या, सीतापुर और बारांबकी में ओले गिरे। लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, हरदोई, बलरामपुर और उन्नाव में बारिश हुई। लखनऊ में तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे तक पानी बरसा। यहां सुबह 8:20 बजे अचानक मौसम बदला। दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया। फिर बिजली कड़कने लगी। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    QR कोड से वसूले 3 लाख, फिर हर महीने 1 लाख की मांग, अधिकारी अरेस्ट
    Next Article
    13 मिनट में 52 लाख लूटने वाले 2 डकैत अरेस्ट:UP से दबोचकर सूरत ले गई पुलिस; SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment