Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश:डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, खेत से गिरफ्तार हुआ आरोपी पति

    12 hours ago

    1

    0

    बरेली के भुता थाना क्षेत्र के रावल कलां गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान मंजू (28) और आरोपी पति की पहचान भीमसेन (32) के रूप में हुई है। पांच साल पहले किया था दूसरा विवाह ग्रामीणों के अनुसार भीमसेन ने करीब पांच वर्ष पहले पीलीभीत की रहने वाली मंजू से दूसरा विवाह किया था। उसकी पहली पत्नी करीब एक वर्ष पहले अपने तीन बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही भीमसेन और मंजू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। भीमसेन पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते घर में आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी। मंजू के भी दो बच्चे हैं, जिन्हें वह अपने मायके में छोड़कर भीमसेन के साथ रह रही थी। शराब के नशे में डंडों से बेरहमी से पीटा बताया जा रहा है कि सोमवार रात भीमसेन शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से चरित्र को लेकर बहस करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने मंजू को डंडों से बेरहमी से पीट दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मंजू खून से लथपथ होकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने की कर रहा था तैयारी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे भीमसेन ने घटना को छिपाने की कोशिश की और मंजू के शव को गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। हालांकि ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। मोबाइल जीपीएस से खेत से हुआ गिरफ्तार सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सना डंडा भी बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी भीमसेन को मोबाइल की जीपीएस लोकेशन के आधार पर गांव के बाहर एक खेत से गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में कार हटाने पर विवाद, मारपीट का VIDEO:पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच का आश्वासन
    Next Article
    कासगंज में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा:एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर, रिश्तेदारी में जा रही थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment