Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में कार हटाने पर विवाद, मारपीट का VIDEO:पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, जांच का आश्वासन

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के बसही गांव में कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथों में बांका और लोहे की रॉड लिए मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार हटाने को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट और जानलेवा हमले में बदल गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घटना का स्पष्ट वीडियो सामने आने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर वारदात के बाद भी दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। क्षेत्र के लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की:सब्जी बेच कर चलाता था परिवारी, चालक गाड़ी छोड़कर फरार
    Next Article
    बरेली में पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश:डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, खेत से गिरफ्तार हुआ आरोपी पति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment