Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में पत्नी ने पति को मार डाला:लोहे की फुकनी से किए ताबड़तोड़ वार, बेटी ने भी लाठी-डंडों से पीटा; दोनों अरेस्ट

    4 hours ago

    1

    0

    बरेली में पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर बेलदार पति की हत्या कर दी। पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। उसे जान से मारने का प्रयास किया। तभी पत्नी ने लोहे की फुकनी से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद मां को बचाने बेटी पहुंची। उसने अपने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस पर वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद मां-बेटी ने पीट-पीटकर उसको मार डाला। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को अरेस्ट कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के पति के शरीर पर सिर से लेकर पैर तक कुल 18 चोटों के निशान मिले। शराब पीकर घर आया, पत्नी को देने लगा गालियां इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासी बालकराम पेशे से बेलदार थे। वह पत्नी रेखा और बच्चों के साथ रहते थे। दोनों की शादी के 25 साल हो गए थे। 22 फरवरी की दोपहर करीब 3:00 बजे बालकराम नशे में घर पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी रेखा और बेटी पिंकी छत पर बैठी थीं। बालकराम गाली-गलौज करता हुआ छत पर पहुंचा। गालियां सुनकर मां-बेटी नीचे आ गईं। बालकराम भी नीचे आ गया। उसने पत्नी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। रेखा ने पुलिस को बताया कि बालकराम ने उसे जमकर पीटा। उसकी जान लेने की कोशिश की। फिर मैंने फुकनी से वार कर दिया। फिर मेरी बेटी पिंकी मुझे बचाने आ गई। उसने लाठी-डंडे से बालकराम पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 18 जगह चोटों के निशान घटना की सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालकराम के पांच बच्चे हैं। दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। इनमें से बड़ी बेटी पिंकी शादीशुदा है। उसके 4 बच्चे हैं। पिंकी का सबसे छोटा बेटा महज 5 महीने का है। परिवार में अब 30 वर्षीय शादीशुदा बेटा अजय, 20 वर्षीय शादीशुदा बेटी शिवानी, 15 वर्षीय चांदनी और 12 वर्षीय विकास हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मां रेखा और बेटी पिंकी को अरेस्ट कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ सुपर जायंट्स का नया लोगो:LSG ने किया जारी ,प्लेयर की जर्सी पर भी दिखेंगे, गोयंका बोले लखनऊ ने दिल में दी जगह
    Next Article
    बरेली में त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा:डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान, ए-प्लस श्रेणी वाली होलिका स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment