Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में त्योहारों पर सुरक्षा का सख्त पहरा:डीएम और एसएसपी ने संभाली कमान, ए-प्लस श्रेणी वाली होलिका स्थलों पर लगेंगे सीसीटीवी

    2 hours ago

    1

    0

    होली, रमजान और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली प्रशासन ने कमर कस ली है। जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने जिले के सभी आला अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे ने किया, जिन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। होलिका सुरक्षा समितियों का होगा गठन, उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए कि हर स्थान पर 'होलिका सुरक्षा समिति' बनाई जाए, जिसमें स्थानीय लोग शामिल हों। ये समितियां उन लोगों पर नजर रखेंगी जो समय से पहले होलिका दहन कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। उन्होंने साफ किया कि प्रधानी के इलेक्शन के कारण इस बार की होली अधिक संवेदनशील है, इसलिए 'ए प्लस' श्रेणी वाली होलिका स्थलों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रशासनिक अमले की भारी मौजूदगी में बनी रणनीति इस महत्वपूर्ण बैठक में बरेली का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने सहभागिता की। इनके अलावा पुलिस अधीक्षक नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा, साउथ अंशिका वर्मा, क्राइम और यातायात सहित जिले के समस्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी उपस्थित रहे, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने को कहा गया है। गोपनीय सर्वे से चिन्हित हुए अपराधी, अवैध शराब पर रहेगी नजर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि एक गोपनीय सर्वे के जरिए उन लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन पर 5 या उससे ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने भोजीपुरा और मीरगंज में दुखद घटनाओं का जिक्र करते हुए माता-पिता से बच्चों का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही, एसएसपी ने कहा कि अवैध शराब की जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में पत्नी ने पति को मार डाला:लोहे की फुकनी से किए ताबड़तोड़ वार, बेटी ने भी लाठी-डंडों से पीटा; दोनों अरेस्ट
    Next Article
    होली पर चलेगी श्रीगंगानगर-समस्तीपुर विशेष ट्रेन:देवरिया सदर होकर गुजरेगी, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment