Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सिलेंडर के लिए लाइन में लगे पुलिसकर्मी:रिजर्व पुलिस लाइन की इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से खड़े, अफरा-तफरी मची

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली जिले में गैस का संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि अब आम जनता के साथ-साथ कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी भी सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे है। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित इंडेन गैस एजेंसी' पर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही पुलिसकर्मी अपने जरूरी काम छोड़कर गैस सिलेंडर पाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आए। देखे तस्वीरें … सुबह से शाम तक का इंतजार, फिर भी खाली हाथ दैनिक भास्कर की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर पड़ताल की, तो स्थिति काफी चिंताजनक मिली। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे सुबह 7 बजे से ही लाइन में लग गए थे। सुबह 12:00 बजे तक गैस वितरण हुआ, जिसके बाद अचानक काम रोक दिया गया। इसके बाद शाम 4:00 बजे दोबारा वितरण शुरू हुआ, जिससे एजेंसी पर दबाव और बढ़ गया। लोगों का बयान: क्या बोले परेशान उपभोक्ता? लाइन में लगे लोगों ने अपना दर्द विस्तार से साझा किया रामगोपाल राणा आरपीएफ जवान ने बताया कि मैं सुबह से लाइन में लगा हूं। पहले बताया गया कि स्टॉक खत्म है, फिर कहा गया कि शाम को मिलेगा। ड्यूटी का समय हो रहा है, लेकिन मजबूरी है कि बिना सिलेंडर लिए जा नहीं सकते। कुलदीप सिंह सुबह से खड़े हैं, अभी तक नंबर नहीं आया। शुभम का कहना है कि एजेंसी वाले कह रहे हैं कि गाड़ी आई है लेकिन सिर्फ 50 लोगों को ही टोकन देंगे। बाकी लोग कल आएं। एक महिला उपभोक्ता का कहना है कि दोपहर में एजेंसी बंद कर दी गई थी। बताया गया कि कोई मीटिंग चल रही है। घंटों इंतजार के बाद अब उम्मीद है कि सिलेंडर मिल जाएगा। जंग के चलते बिगड़े हालात ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसका असर अब बरेली की गैस एजेंसियों पर भी दिखने लगा है। हालांकि, जिला प्रशासन का दावा यही है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन हकीकत में, शहर की लगभग सभी प्रमुख एजेंसियों पर ऐसे ही हालात बने हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भपात मामले के आरोपी छोड़े, दरोगा लाइन हाजिर:सुल्तानपुर SP ने की कार्रवाई, पहले भी हिस्ट्रीशीटर के साथ फोटो खिंचवाने पर हुए थे सस्पेंड
    Next Article
    सहारनपुर में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:आवारा गायों के संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment