Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में जल योजना का निरीक्षण:कुछ काम अधूरे मिले, ADM ने 31 मार्च तक काम पूरे करने के निर्देश दिए

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट में नमामि गंगे परियोजना के तहत रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना का अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) ने शनिवार को सरहत ग्राम में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन बिछाने और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को बताया गया कि सरहत ग्राम में 200 किलोलीटर क्षमता के सीडब्ल्यूआर से 200 केएल/8 मीटर ऊंचे ओवरहेड टैंक (ओएचटी) तक लगभग 3450 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके माध्यम से गांव के 188 घरों तक पेयजल आपूर्ति की जा रही है। निरीक्षण के समय जलापूर्ति व्यवस्था चालू पाई गई, जिससे ग्रामीणों को नियमित पानी मिल रहा है। अधिकारियों ने सड़क पुनर्स्थापन (रोड रेस्टोरेशन) का कार्य भी पूरा पाया। हालांकि, ओवरहेड टैंक और सीडब्ल्यूआर से संबंधित फिनिशिंग कार्य तथा परिसर विकास के कुछ कार्य अभी भी अधूरे थे। अपर जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी GVPR इंजीनियर्स के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एस. मौर्य को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर 31 मार्च 2026 तक पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और योजना को समयबद्ध तरीके से पूरी तरह क्रियान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नमामि गंगे के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने जल योजना के शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सपा विधायक बोले- मेरे घर में सिलेंडर नहीं:रोजेदार महिलाएं लाइन में खड़ी होने को मजबूर, भाजपा MLA ने कहा-विपक्ष अफवाह फैला रहा
    Next Article
    नोएडा गैस संकट, दो दिन से नहीं जला चूल्हा:मजबूरी है कहा जाए, महिलाओं ने कहा , " पता नहीं खाना बनेगा या नहीं"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment