Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा:स्टिंग के बाद ऑफिस छोड़ भागे संचालक, हिंदू जागरण मंच ने उजागर किया सेक्स रैकेट का काला सच

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में स्पा सेंटर अब मसाज के नाम पर देह व्यापार के सुरक्षित अड्डे बन गए हैं। शहर के पॉश इलाकों में स्थित इन सेंटरों में नाबालिग लड़कियों को चंद रुपयों के लालच में जिस्मफरोशी के दलदल में धकेला जा रहा है। मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने एक स्पा सेंटर का सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन कर इस गंदे खेल का पर्दाफाश कर दिया। स्टिंग के बाद हड़कंप मच गया और आरोपी संचालक ऑफिस बंद कर फरार हो गए। स्पा सेंटर से जुड़ी कुछ तस्वीरें ….. रिटायर कर्नल की बिल्डिंग में चल रहा था अवैध धंधा बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत रोड पर स्थित सर्वोत्तम हॉस्पिटल के सेकेंड फ्लोर पर स्पा सेंटर चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार एक रिटायर कर्नल की बिल्डिंग में संचालित किया जा रहा था। हिंदू जागरण मंच और गौ रक्षकों की टीम पिछले कई दिनों से इस सेंटर की रेकी कर रही थी। पदाधिकारियों का आरोप है कि इन सेंटरों में न केवल देह व्यापार हो रहा है, बल्कि 'लव जिहाद' जैसी साजिशों को भी अंजाम दिया जा रहा है। मंच के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल और गौ रक्षक निर्दोष राठौर ने ग्राहक बनकर इस पूरे रैकेट की पोल खोल दी। स्टिंग की वो बातें: "1000 से रजिस्ट्रेशन तक के रेट, जैसी लड़की वैसी कीमत" स्टिंग वीडियो में साफ दिख रहा है कि रिसेप्शन पर बैठी महिला किस तरह लड़कियों का सौदा कर रही है। वीडियो में हुई बातचीत के मुख्य अंश कुछ इस प्रकार हैं: हिमांशु/निर्दोष: "यहाँ क्या-क्या सर्विस मिलती है? रेट क्या हैं?" रिसेप्शनिस्ट महिला: "हमारे यहाँ मसाज के अलग रेट हैं और बाकी सर्विस के अलग। नॉर्मल मसाज 1000 रुपये से शुरू है।" हिमांशु: "लड़कियाँ दिखाओ पहले, हमें अच्छी सर्विस चाहिए।" रिसेप्शनिस्ट: (अंदर से 3-4 लड़कियों को बुलाते हुए) "ये देख लीजिए, ये सब लड़कियाँ हैं। इनमें से आप पसंद कर सकते हैं।" निर्दोष: "इनका रेट क्या होगा?" रिसेप्शनिस्ट: "लड़कियों के हिसाब से रेट तय होते हैं। कोई 1000 की है, कोई 1500 की। 45 मिनट थेरेपी होगी। उसके बाद जब मूड बन जाए तो अंदर बात कर लो। 1000 या 1500 जो भी लो। जैसी लड़की, वैसा रेट।" हिमांशु: "कस्टमर कहाँ-कहाँ से आते हैं आपके पास?" रिसेप्शनिस्ट: "हमारे पास शाहजहांपुर, सीतापुर और आसपास के जिलों से भी बहुत लोग आते हैं। आदमी अगर पैसा खर्च करता है, तो वो पूरी सुविधा और तसल्ली चाहता है और हम वही देते हैं।" एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, पुलिस की मिलीभगत का आरोप इस स्टिंग के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने SSP बरेली को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिलाध्यक्ष अरुण फौजी और हिमांशु पटेल ने मांग की है कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे इन अवैध स्पा सेंटरों को तुरंत सील किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धंधा स्थानीय पुलिस की मिलीभगत और कुछ सफेदपोशों के संरक्षण में फल-फूल रहा है। वही जब मौके पर पुलिस पहुंची तब तक सभी लोगों को स्पा सेंटर से भगा दिया गया था। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हिमांशु पटेल ने कहा कि स्पा की आड़ में चल रहे इस अनैतिक कार्य से शहर की छवि धूमिल हो रही है और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो हिंदू जागरण मंच उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा और इस मामले को शासन स्तर तक ले जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BSA कार्यालय पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष का अनशन:समस्याओं के समाधान का अधिकारियों ने दिया आश्वासन, बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे
    Next Article
    संभल में 8 दिन बाद मिला बच्ची का शव:एक आंख गायब, चेहरे पर चोट के निशान, मां बोली- बच्ची दबी हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment