Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में सपा नेता ने दुकानदार को थप्पड़ों-घूंसों से पीटा,VIDEO:नाले में फेंककर भागे, पहले बच्चों को जान से मारने की दी थी धमकी

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली में सपा नेता मोहसिन खान की दबंगई का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह मोहसिन खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक दुकानदार को बुरी तरह पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया। इसके बाद वो घायल दुकानदार को पास के नाले में फेंककर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे की है। देखिए 2 तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कहासुनी के बाद थप्पड़ों और घूंसों से बेरहमी से पीटा पीड़ित दुकानदार की सतीपुर चौराहे पर परचून की दुकान है। करीब 1 मिनट 5 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि फहीम अपनी दुकान पर बैठा है। सुबह करीब 10:44 बजे मोहसिन खान अपने साले के साथ उसकी दुकान पर पहुंचता है। पहले दोनों उसके साथ बातचीत करते हैं। इसी दौरान कहासुनी शुरू हो जाती है। बात बढ़ने पर दोनों फहीम को खींचकर दुकान से बाहर सड़क पर ले आते हैं। वहां उसे थप्पड़ों और घूंसों से बेरहमी से पीटते हैं। इसके बाद आरोपी उसे पास के नाले में धकेलकर मौके से फरार हो जाते हैं। बच्चों को मारने की धमकी से शुरू हुआ विवाद पीड़ित दुकानदार फहीम खान ने बताया- सपा नेता मोहसिन खान अपनी सियासी पहुंच की धौंस दिखाकर लोगों को डराता है। वह मोहल्ले और आसपास के इलाके में गुंडागर्दी करता है और अक्सर लोगों को परेशान करता रहता है। 2 दिन पहले मोहसिन खान ने मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। मैंने इसका विरोध किया और उससे बात करने उसके घर गया था। उसने इसे अपनी तौहीन समझ लिया। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए वह बुधवार को अपने साले के साथ मेरी दुकान पर आ पहुंचा और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी। उन लोगों ने मुझे बेरहमी से पीटा। पुलिस जांच में जुटी बारादरी पुलिस ने कहा- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ………… ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मर दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा ने 2025 में 2,800 भारतीयों को निकाला:6500 भारतीय को निकालने की तैयारी; शरणार्थी नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई
    Next Article
    वाराणसी ADG ने की आजमगढ़ में समीक्षा बैठक:थानों पर ही सुलझें जनता की समस्याएं, संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment