Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी ADG ने की आजमगढ़ में समीक्षा बैठक:थानों पर ही सुलझें जनता की समस्याएं, संगठित अपराध पर प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में डीआईजी सुनील कुमार सिंह, एसपी डॉ. अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एडीजी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जनता की जो भी शिकायतें थाने पर आएं, उनका समाधान वहीं किया जाए। किसी भी स्थिति में थाने स्तर की समस्याएं जिला मुख्यालय या वाराणसी जोन तक नहीं पहुंचनी चाहिए। हालांकि एडीजी के इस दौरे के दौरान मीडिया को बैठक से दूर रखा गया। एडीजी पीयूष मोर्डिया ने शौर्य सभागार” का उद्घाटन परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित “शौर्य सभागार” का उद्घाटन किया गया। इस सभागार की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार है। सभागार में लगभग 700 से अधिक व्यक्तियों की बैठने की क्षमता के साथ, आधुनिक ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, विभागीय गोष्ठियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आधिकारिक बैठकों हेतु उपयुक्त, पुलिस कर्मियों के सामूहिक संवाद एवं प्रेरणा हेतु समर्पित स्थल है। एडीजी ने इसे पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। पुलिस लाइन की शाखाओं का निरीक्षण किया गया। जिनमें, निर्माणाधीन भवन, आरटीसी बैरक, पुलिस स्टोर, मेस एवं सैलून, जीडी कार्यालय,गणना कार्यालय, डायल-112 कार्यालय, डीसीआर,एमटी शाखा,कम्प्यूटर लैब, नन्हे सितारे कॉरिडोर, अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। संगठित अपराध और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करे पुलिस निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, शस्त्र और संसाधनों का संधारण, वाहनों की स्थिति तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस लाइन निरीक्षण के उपरांत एडीजी द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई। जिनमें लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला और बाल अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही,साइबर अपराधों की रोकथाम एवं तकनीकी सुदृढ़ता, संगठित अपराध एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और जनविश्वास में वृद्धि की जाय। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और थानों के प्रभारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सपा नेता ने दुकानदार को थप्पड़ों-घूंसों से पीटा,VIDEO:नाले में फेंककर भागे, पहले बच्चों को जान से मारने की दी थी धमकी
    Next Article
    पाकिस्तानी सबा फरहत की जमानत याचिका ख़ारिज, सेशन की तैयारी:वादी ने पूर्व आरोपों के साथ ही बेटी एनम के बर्थ सर्टिफिकेट पर उठाये सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment