Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन:टैक्सियों पर वन टाइम टैक्स का विरोध, पुरानी व्यवस्था बहाली की मांग

    14 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के टैक्सी वाहनों पर वन टाइम टैक्स लागू करने के फैसले से टैक्सी कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। इस निर्णय के विरोध में मंगलवार को बरेली में टैक्सी मालिकों और चालकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में टैक्सी संचालक एकत्र हुए। उन्होंने बताया कि वन टाइम टैक्स संबंधी आदेश 30 जनवरी को ऑनलाइन सर्वर पर अपलोड किया गया था। पहले टैक्सी मालिक तिमाही, छमाही या वार्षिक टैक्स जमा कर सकते थे, लेकिन नई व्यवस्था से छोटे वाहन मालिकों पर अचानक आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, प्रत्येक टैक्सी पर लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये का वन टाइम टैक्स जमा करना होगा। यह राशि सामान्य चालक-मालिकों के लिए एक बड़ी चुनौती है, खासकर उन चालकों के लिए जो वाहन लोन पर चलाते हैं और इतनी बड़ी एकमुश्त राशि का भुगतान करने में असमर्थ हैं। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि पुरानी गाड़ियों के लिए तिमाही, वार्षिक और लाइफ टाइम टैक्स के पुराने विकल्प बहाल किए जाएं। हालांकि, नई गाड़ियों पर सरकार नई व्यवस्था लागू कर सकती है। इसके अतिरिक्त, अधिसूचना के बाद लगाए गए ऑनलाइन पेनल्टी, ई-चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की भी मांग की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश और संभागीय परिवहन अधिकारी, बरेली को भी भेजी गई है। टैक्सी ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (TTOWA) ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। इस प्रदर्शन में गौरव चौहान, सतेंद्र, सोनू पाल, वीरेंद्र पाल, अर्पित पटेल, सतेंद्र मौर्य, मुकेश गुलाटी, मुनाजिर रजा, अन्नू, शोएब, तेज प्रकाश, हरीश शर्मा, राम मोहन शर्मा, विकास कुमार, विजय गुर्जर, देवेंद्र सिंह पाल, पिंटू राणा, अनिल श्रीवास्तव, राहुल शर्मा और महेंद्र पटेल सहित कई अन्य चालक-मालिक मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 हजार का इनामी जीएसटी चोर गिरफ्तार:महीनों से फरार आरोपी महोबा में पकड़ा गया, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा
    Next Article
    सोनभद्र के अधिवक्ता राजेश यादव की मौत में नया मोड़:ऑडियो क्लिप में वकील को अलर्ट रहने को कहा, परिवार ने की जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment