Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र के अधिवक्ता राजेश यादव की मौत में नया मोड़:ऑडियो क्लिप में वकील को अलर्ट रहने को कहा, परिवार ने की जांच की मांग

    15 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर 2025 को युवा अधिवक्ता राजेश यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने इस घटना को सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या करार देते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को एक ऑडियो क्लिप सौंपा है। मृतक अधिवक्ता राजेश यादव के भाई अमरजीत यादव और दिनेश कुमार ने चुर्क स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने घोरावल थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को 2.54 मिनट का एक ऑडियो क्लिप सौंपा है। इस क्लिप में लालगंज निवासी देव पाण्डेय द्वारा फोन पर मृतक अधिवक्ता राजेश यादव को सतर्क रहने और उनके खिलाफ चल रही साजिश के प्रति आगाह करते हुए सुना जा सकता है। मृतक के भाई अमरजीत यादव ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उनके भाई अधिवक्ता राजेश यादव घर से तहसील की ओर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन वे अभी तक फरार हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। उनका दावा है कि प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। रेकी के बाद अंजाम देने का आरोप अमरजीत यादव ने यह भी आरोप लगाया कि यह घटना लगातार रेकी करने और साजिश रचने के बाद अंजाम दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल से 200 मीटर दूर एक धर्म कांटे पर तीन दिन से एक ट्रक खड़ा था, जो घटना के बाद वहां से फरार हो गया। उनका दावा है कि यह एक सोची-समझी हत्या है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अपने भाई के मोबाइल से एक संदिग्ध ऑडियो क्लिप मिला है, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा राजेश यादव को आगाह किया जा रहा था कि उनके खिलाफ साजिश चल रही है और कोई घटना हो सकती है, इसलिए उन्हें सावधान रहना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने यह भी बताया कि राजेश यादव को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिली थीं, जिसमें कहा गया था कि 'ज्यादा दिन चल नहीं पाओगे'। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में मामले की गहन जांच का आदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन:टैक्सियों पर वन टाइम टैक्स का विरोध, पुरानी व्यवस्था बहाली की मांग
    Next Article
    कानपुर में फेफड़ों की भाषा समझेगा वेंटिलेटर:20 सेकंड में खुद सेट करेगा इलाज, GSVM बना प्रदेश का पहला AI मेडिकल कॉलेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment