Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएमओ का CHC में निरीक्षण, कई कर्मियों का वेतन रोका:3 साल से अनुपस्थित डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश, डीजी को भेजा गया पत्र

    18 hours ago

    1

    0

    भदोही में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूफिया अख्तर मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं कर रही हैं। इस पर सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक वह मुख्यालय पर रहकर नियमित रूप से कार्य नहीं करतीं, तब तक उनका वेतन रोक दिया जाए। इसके अलावा डॉ. चिराग कुशवाहा पिछले तीन वर्षों से बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने महानिदेशक (डीजी) को पत्र भेजकर पूरी जानकारी उपलब्ध कराने और उनका नाम उपस्थिति पंजिका से हटाने के निर्देश दिए। कार्यालय स्तर पर भी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार का सात दिन का वेतन बाधित कर दिया गया। इसी क्रम में 14 फरवरी 2026 को शाम 4:50 बजे सीएमओ ने महाराजगंज प्रथम (श्रीमती अनीता देवी) और महाराजगंज द्वितीय (सरोज कुमारी) उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया। दोनों उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम अनुपस्थित पाई गईं। सीएमओ ने निर्देश दिया कि जब तक संबंधित एएनएम मुख्यालय पर निवास बनाकर नियमित रूप से डिलीवरी कार्य नहीं करेंगी, तब तक उनका वेतन भी रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में AAP ने मोदी-ट्रंप डील का विरोध किया:किसानों और डेयरी उद्योग के हितों की रक्षा की मांग
    Next Article
    बरेली में तमंचे के साथ बदमाश गिरफ्तार:लोगों को हथियार दिखकर रौब गांठता था, तलाशी अभियान में पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment