Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में दो समुदायों में मारपीट, खूब लाठी-डंडे चले:मामूली स्कूटी की टक्कर के बाद हुआ बवाल, 4 लोग घायल; पुलिस फोर्स ने संभाला मोर्चा

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के मठ की चौकी इलाके में गुरुवार रात मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद बड़े बवाल में बदल गया। स्कूटी की टक्कर को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम और कोतवाली पुलिस ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस विवाद में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइकिल सवार किशोरी को टक्कर लगने से भड़का विवाद जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे एक किशोरी साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूटी ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने जब स्कूटी सवार को टोका, तो बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों से लोग जुटने लगे। बीच-बचाव और आरोप-प्रत्यारोप के बीच हुई मारपीट इसी बीच सिकलापुर निवासी जुनैद, जुबैर और नावेद भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप मठ की चौकी निवासी विक्की के परिजनों का आरोप है कि वह बांसमंडी में चाय का खोखा चलाता है और उसे जानबूझकर घेरकर पीटा गया। विक्की के भाई के अनुसार, भीड़ ने उस पर अचानक हमला किया जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष का दावा है कि जुनैद और उसके साथी केवल लड़की की मदद करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ही हादसे का जिम्मेदार मानकर पीटा गया। पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा बवाल, क्षेत्र में फोर्स तैनात मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम, एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ प्रथम ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस की समय पर मौजूदगी से शहर का माहौल बिगड़ने से बच गया। वर्तमान में क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अफवाहों पर न दें ध्यान, होगी सख्त कार्रवाई: एसपी सिटी एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद मारपीट हुई थी। कुछ लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। मौके पर पूरी तरह शांति है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है, जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ी:दो दिन में 100 गुना बिक्री बढ़ी, व्यापारी बोलें- जल्द हो सकता है शॉर्टेज
    Next Article
    ईरान से जंग के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment