Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में दामाद ने सास-साले को मार डाला:झगड़ा निपटाने के लिए पंचायत बुलाई थी, पत्नी को भी चाकू मारे

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में सोमवार को पंचायत के दौरान दामाद ने सास और साले की हत्या कर दी। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। तभी दामाद ने ससुरालवालों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वारदात इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी की है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला अफसर खान बरेली के रहपुरा चौधरी का रहने वाला है। उसके दो बच्चे- फैज (8) और आयशा (5) हैं। अफसर का अपनी पत्नी साइमा खान (30) से आए दिन झगड़ा होता रहता है। इसके चलते साइमा पिछले 5 दिनों से पास में ही स्थित अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को इस झगड़े को खत्म करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। अफसर के घर से 50 मीटर दूर ज्वेलर राशिद खान के घर पर पंचायत चल रही थी। झगड़ा सुलझाने के लिए दोनों के परिवारवालों को भी बुलाया गया था। पंचायत में अफसर अपने साथ चाकू भी लाया था। बातचीत के दौरान अचानक वह उग्र हो गया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सास-साले की मौके पर मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती अफसर खान ने अपनी सास आसमा (54) और साले आदिल (20) पर चाकुओं से कई वार किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी साइमा को भी उसने नहीं बख्शा। उसे भी चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साइमा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। वारदात के बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ थर्ड पंकज श्रीवास्तव, इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस हमलावर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कल भी मारपीट की थी, आज मार डाला साइमा की बहन साहिबा ने बताया- जीजा एंबुलेंस चलाते हैं। वो पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। 9 साल पहले मेरी बहन साइमा की उनसे शादी हुई थी। रविवार को (कल) भी उन्होंने मारपीट की थी। तब 112 पर फोन करके पुलिस बुलाई गई थी। इस पर वह घर से भाग गए थे। आज पंचायत के लिए बुलाया गया, तभी उन्होंने हमला कर दिया। भाई और मां की मौत हो गई है। दीदी की हालत गंभीर है। बच्चे बोले- पापा ने मामू और नानी को मार डाला अफसर के बेटे फैज ने बताया- मेरे पापा मम्मी को रोज मारते थे। आज पापा ने मेरे मामू और नानी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मम्मी को भी चाकू मारे हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है। पापा हम लोगों से प्यार नहीं करते। वो बहुत गंदे हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया- एक आदमी ने अपनी सास और साले की चाकू मार कर हत्या कर दी है। पत्नी भी घायल है। घटना को लेकर परिवारवालों से बात की गई है। पता चला है कि पति-पत्नी का झगड़ा था। इसी समाधान के लिए राशिद के घर पर पंचायत बुलाई गई थी। इसमें ससुराल पक्ष के 3 लोग और राशिद का परिवार मौजूद था। पंचायत के दौरान भी झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी अफसर खान ने चाकू से हमला कर दिया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या, ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा गाजियाबाद में पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34 साल) की सोमवार को गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बिहार में पटना के रहने वाले थे। गार्ड कई दिनों से मैनेजर अभिषेक से छुट्‌टी मांग रहा था। गार्ड रवींद्र सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे मैनेजर के पास पहुंचा। जहां छुट्‌टी को लेकर अभिषेक शर्मा से उसका विवाद हो गया। इसी बीच रवींद्र ने बंदूक से उनकी छाती पर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर: 5 दिन बाद नहर में मिली ऑर्केस्ट्रा डांसर की लाश, बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, ऐसे खुला 'ब्लाइंड मर्डर' का राज
    Next Article
    UP में स्कूल से मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी:काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश, 6 पर FIR: NSUI ने प्रदर्शन किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment