Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में स्कूल से मिड-डे मील का सिलेंडर चोरी:काशी में नाले से गैस बनाने की कोशिश, 6 पर FIR: NSUI ने प्रदर्शन किया था

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में LPG सिलेंडर की किल्लत 7वें दिन भी जारी है। सोमवार सुबह से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिले। घंटों इंतजार के बाद भी लोग मायूस होकर बिना सिलेंडर के घर लौट गए। बनारस में काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नाले की गैस से चाय बनाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर FIR दर्ज की है। बाराबंकी में चोरों ने स्कूल में रखा मिड-डे मील का सिलेंडर चुरा लिया। पुलिस ने शिकायत पर युवक को पकड़ा। उससे पूछताछ कर खेत से सिलेंडर बरामद किया। कानपुर के कल्याणपुर में लोग घंटों एजेंसी के बाहर लाइन में लगे रहे। जैसे उन्हें बताया गया कि आज गाड़ी नहीं आएगी। ये सुनते ही वे हंगामा करने लगे। प्रयागराज में गैस एजेंसी के बाहर खड़ी महिलाएं सरकार पर भड़क गईं। 70 साल की बुजुर्ग महिला ने कहा- इस उम्र में लाइन लगानी पड़ रही। इस सरकार ने परेशान कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। गोंडा में गैस एजेंसियों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए कि आज सिलेंडर नहीं बांटे जाएंगे, क्योंकि गैस की सप्लाई नहीं आई। कई जिलों में लोगों को ऑनलाइन बुकिंग करने में परेशानी आ रही है। लोगों का कहना है कि वो ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे। बुकिंग वाला नंबर ही कनेक्ट नहीं हो रहा है। एजेंसियों पर कॉल करो तो कोई बात करने को तैयार नहीं। तस्वीरें देखिए... UP में गैस सिलेंडर की किल्लत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में दामाद ने सास-साले को मार डाला:झगड़ा निपटाने के लिए पंचायत बुलाई थी, पत्नी को भी चाकू मारे
    Next Article
    'आजम का पैगाम- ईद पर काला कपड़ा पहनकर नमाज पढ़ना':रामपुर में ऐसा कहने वाले यूसुफ पर केस, बोला- जेल में उनसे मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment