Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में वकील पर हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में वकील और उनके रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला करने वाला बदमाश बिलाल घोसी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है। 31 मई की रात वकील पर किया था हमला प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 31 मई की रात एडवोकेट बृजेश मिश्रा पर चाकू से हमला किया गया था। आरोप है कि बिलाल घोसी ने बृजेश मिश्रा को जबरन खींचने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके मामा और मामी के साथ भी मारपीट की। बचाव में आए बृजेश मिश्रा पर आरोपी ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद घायल वकील ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली सीओ सिटी आशुतोष शिवम के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। रविवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि बिलाल घोसी जनकपुरी स्थित पुरानी रेलवे लाइन के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बिलाल घोसी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार बिलाल घोसी के खिलाफ लूट, चोरी, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामलों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गोली लगते ही बोला- ‘गलती हो गई’ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में घायल होने के बाद बिलाल घोसी ने कहा, "साहब, गलती हो गई। अब कभी बरेली नहीं आऊंगा। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई।" पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब पीने से रोका तो दुकानदार-साले को पीटा:प्रतापगढ़ में दुकान के काउंटर में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोरखपुर मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे की हार्ट अटैक से मौत:सराफा की दुकान में की थी लूट, पैर में लगी थी पुलिस की गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment