Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब पीने से रोका तो दुकानदार-साले को पीटा:प्रतापगढ़ में दुकान के काउंटर में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में दुकान के बाहर शराब पीने से रोकने पर कुछ लोगों ने एक चाय दुकानदार और उसके साले की पिटाई कर दी। आरोपियों ने दुकान के काउंटर में भी तोड़फोड़ की। यह घटना जेठवारा थाना क्षेत्र के जूड़ापुर धनसारी तिराहे पर हुई। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना मान्धाता क्षेत्र के ग्राम बुजहा निवासी विजय कुमार पटेल जूड़ापुर धनसारी तिराहे पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं। विजय कुमार के अनुसार, रविवार शाम करीब 10 बजे ग्राम सरायनाहरराय निवासी सोनू, गोविन्द्र, रविन्द्र, सुभान और सुरेन्द्र उनकी दुकान के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। जब विजय कुमार ने उन्हें दुकान के सामने शराब पीने से मना किया, तो विवाद शुरू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके साले जोखू लाल को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। इस मारपीट में विजय कुमार और जोखू लाल दोनों को चोटें आईं। हमलावरों ने दुकान में रखे सामान और कांच के काउंटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। विजय कुमार पटेल ने जेठवारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापान में इलाज के दौरान देवरिया के युवक की मौत:4 दिन से शव का इंतजार कर रहा परिवार, होटल में रसोइए का काम करते थे नंदलाल
    Next Article
    बरेली में वकील पर हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment