Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली पुलिस लाइन में अफसरों ने पुलिसकर्मियों को परोसा खाना:एडीजी-डीआईजी और डीएम ने साथ बैठकर किया भोजन, सिपाहियों ने ली सेल्फी

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली रिजर्व पुलिस लाइन का नजारा गुरुवार को आम दिनों से बिल्कुल जुदा था। पुलिस कल्याण गतिविधि के तहत आयोजित 'बड़ा खाना' कार्यक्रम में खाकी का मानवीय और अपनत्व भरा चेहरा देखने को मिला। यहां अनुशासन की लकीरें तो थीं, लेकिन ऊंच-नीच का भेद गायब था। पुलिस के आला अफसरों ने न केवल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन किया, बल्कि खुद अपने हाथों से उन्हें खाना परोसकर एक परिवार होने का अहसास कराया। अफसरों ने संभाली सर्विस की कमान, सिपाहियों को परोसा प्यार परेड ग्राउंड में आयोजित इस सामूहिक भोज में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इन अधिकारियों ने खुद सर्विस स्पून संभाली और पुलिसकर्मियों को भोजन परोसा। इस दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, सीडीओ देवयानी और अन्य पुलिस अधीक्षकों ने भी कर्मचारियों के बीच जाकर उनके साथ समय बिताया। रिजर्व पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें ….. फॉलोअर्स और महिला रिक्रूट्स से हुई शुरुआत परंपरा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए भोज की शुरुआत सबसे पहले अनुचर (फालोअर) और आरटीसी में प्रशिक्षण ले रहीं महिला पुलिस कर्मियों से की गई। इसके बाद जनपद की विभिन्न इकाइयों और थानों से आए पुलिसकर्मियों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से पुलिस महकमे में आपसी समन्वय, विश्वास और एकता की भावना और अधिक मजबूत होती है। मेहनत का मिला फल, 68 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित सामूहिक भोज के इस विशेष अवसर पर कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 68 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उच्चाधिकारियों ने पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी नॉर्थ मुकेश चन्द्र मिश्र, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान और प्रतिसार निरीक्षक समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब मॉडल बनेंगे 100 तालाब:5000 से अधिक आबादी वाले गांवों में चलेगा अभियान
    Next Article
    हिंदू रक्षा दल ने लिखा-ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं:होली से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment