Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्रा में सहेली को 3-लाख में बेचा, पुलिस ने छुड़ाया:4 दिन पहले मजदूर से कराई थी शादी, दूल्हा अरेस्ट; सहेली की तलाश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बर्रा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती 3 लाख रुपए में बेंची गई। उसको पुलिस ने राजस्थान के सीकर से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी दूल्हे प्रदीप विश्वकर्मा को भी अरेस्ट कर लिया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी दूल्हे के साथ 30 अप्रैल को युवती की जबरन शादी कराई गई थी। युवती को बेचने वाली सहेली की उसके पति की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। अब जानिए पूरा प्रकरण… बर्रा विश्व बैंक निवासी महिला ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी फैक्ट्री में काम करती है। बेटी की बचपन की सहेली सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के सागरपुरी निवासी रिया पांडेय व उसका पति सुमित पांडेय के साथ 21 अप्रैल को बेटी खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गई थी। कई दिन बाद जब बेटी नहीं लौटी तो रिया और उसके पति सुमित को फोन किया। पहले दोनों जल्द ही लौटने की बात कहकर टालते रहे, फिर रिया से फोने पर बात हुई तो उसने धमकाते हुए कहा कि तम्हारी बेटी की को 3 लाख में बेच दिया है। वापस लाना है तो रकम देनी होगी, इसके बाद रिचा और सुमित के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। इसके बाद युवती की मां ने मामले की जानकारी बर्रा पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो रिया और सुमित की आखिरी लोकेशन राजस्थान की मिली थी। रविवार रात बर्रा पुलिस युवती के परिजनों को लेकर राजस्थान रवाना हुई, जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान के सीकर के फतेहपुर सदर निवासी मजदूर प्रदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया है कि युवती को जान से मारने की धमकी देकर रिया और सुमित ने उसे बेंच दिया था। नाम बदलकर सीकर के युवक से कराई शादी डीसीपी ने बताया कि युवती की सहेली रिया और उसके पति सुमित ने राजस्थान ले जाकर सीकर जिले के फतेहपुर सदर इलाके में विश्वकर्मा नाम के युवक को उसे तीन लाख रुपये में बेच दिया था। इस दौरान युवती के काजल नाम से कागज बनवाए और शादी करा दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रक्षा मंत्री के दौरे पर विशेष सफाई अभियान:सड़कें धूली गई रूट किया क्लीन, जनता बोली रोज होना चाहिए
    Next Article
    गोरखपुर में घर से दुकान चलाने वालों को राहत:नई टैरिफ नीति से बिजली बिल कम होगा, हजारों को फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment