Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद:अमेठी डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, FLN प्रशिक्षण जारी

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी में भारी बारिश के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने यह आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय लिया। बीएसए संजय तिवारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। हालांकि, जिले के सभी विकास खंडों में पहले से चल रहे एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) प्रशिक्षण निर्धारित समय पर यथावत जारी रहेंगे। बीएसए ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अमेठी में रात 10 बजे से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सांप के डसने से बच्चे की मौत:घर में खेलते समय पैर में काटा, पिता ने की पोस्टमार्टम की मांग
    Next Article
    अफवाहों ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को मृतक बताया:हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी ने वीडियो जारी कर कहा- मैं जिंदा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment