Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सांप के डसने से बच्चे की मौत:घर में खेलते समय पैर में काटा, पिता ने की पोस्टमार्टम की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में रविवार देर रात सांप के डसने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पिपरिया दुलई निवासी जगदीश के बेटे करण वर्मा रविवार रात अपने घर में खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तुरंत बालक को इलाज के लिए शाहजहांपुर स्थित बंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन शरीर में जहर फैलने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए शाहजहांपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बालक को शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ गई, और उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता जगदीश ने पूरनपुर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। परिजनों की मांग पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    निजी अस्पताल में किशोरी की मौत:रायबरेली में डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज
    Next Article
    बारिश के चलते 8वीं तक के स्कूल बंद:अमेठी डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, FLN प्रशिक्षण जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment