Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश में भीगते हुए ससुराल के गेट पर पहुंची विवाहिता:दादा-दादी ने घुसने नहीं दिया, दादा बोले- मेरे पोते को नपुंसक कहकर बदनाम कर रही

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में शनिवार को दहेज विवाद को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक विवाहिता अपने ससुराल पहुंचकर घर में प्रवेश की मांग करने लगी। बारिश के बीच करीब एक घंटे तक महिला घर के बाहर बैठी रही, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर उन्हें थाने ले जाया गया। महिला ने कहा- जब तक अंदर नहीं जाने देंगे मै कहीं नहीं जाउंगी। मुझसे पति और उसके घर वालों ने 10 लाख दहेज की डिमांड की है और घर से निकाला है। लड़के की दादी ने कहा- बहु का अफेयर है। मेरे पोते को पहले दिन से प्रताड़ित कर रही और वह नपुंसक है, यह कहकर बदनाम कर रही है। नपुंसक कहकर बदनाम करने के सवाल पर विवाहिता ने कई रिकार्डिंग उपलब्ध कराई, जिसमें लड़के के पिता लड़की के पिता से बेटे के दवा करवाने और जल्द ठीक होने की बात कह रहे हैं। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के लोहटिया इलाके का है। अब पढ़िए पूरा मामला शादी के 15 दिन बाद ही निकाला पायल विश्वकर्मा ने बताया - चौकाघाट पानी टंकी के पास मेरा मायका है। मेरी शादी चार दिसंबर को लोहटिया के रहने वाले प्रकाश विश्वकर्मा पुत्र राजन विश्वकर्मा से हुई थी। दस लाख रुपए चाहिए। शादी के बाद से ही दहेज की मांग होने लगी और दस लाख रुपए की डिमांड की गई। इस पर मेरे पिता ने असमर्थता दिखाई तो इन लोगों ने मुझे 15 दिन बाद ही घर से निकाल दिया। इसके बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष के यहां बैठक हुई। उस वक्त भी ये लोग बोले कि जब तक दस लाख रुपए नहीं दोगी, तुम्हें घर में नहीं रखेंगे। आज 8 महीने बाद घर में जाने के लिए आई थी, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पति पहले से ही नपुंसक था ससुर ने खुद कबूला नपुंसक कहकर बदनाम करने के आरोप पर विवाहिता ने बताया - इनका लड़का नपुंसक है। यह बात इन्होने कई बार चौकी इंचार्ज के सामने खुद कुबूली है। कहा था की दवाई करवा रहे हैं, सही हो जाएगा। आज भी थाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के सामने भी यह बात कुबूली है। इस संबंध में विवाहिता ने कई आडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई, जिसमें लड़के के पिता बेटे की दवा करवाने की बात कह रहे हैं। दादी ने रोक लिया रास्ता नहीं जाने दिया घर में इस दौरान गेट पर मौजूद प्रकाश की दादी मुन्नी ने रास्ता रोका और बारिश में भीग रही विवाहिता को अंदर नहीं जाने दिया। मुन्नी ने आरोप लगते हुए कहा कि चार दिसंबर को शादी हुई और बहु पांच तारीख को घर आई। पहले ही दिन ही कमरे में पोते के साथ गलत व्यवहार किया और बीच में तकिया रख के सोईं। मेरे पोते को दो थप्पड़ मार भी दी और बोली की मेरा दूसरे से अफेयर है आप हमें नहीं पसंद है। हम सिर्फ मां-बाप की वजह से शादी की है। इसके बाद इसने व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ जब बैठक हुई तो उसने कहा- हमें शादी का खर्च दस लाख रुपए और अपना सारा सामान वापस चाहिए। अब दोबारा यहां क्यों रहने आई है। दादिया ससुर ने लगाए आरोप दरवाजे पर विरोध कर रहे विवाहिता के पति के दादा मुन्नू लाल विश्वकर्मा ने कहा - इसे हम कैसे घर में प्रवेश करने दें। इसने तो मेरे पोते को नपुंसक साबित कर दिया है। इसकी बहन का पति पूरे लोहटिया में घूम-घूम कर कह रहा है कि मेरा पोता प्रकाश नपुंसक है। हम इसे घर में नहीं जाने देंगे। अगर इन्हे घर में रहना है तो ये कोर्ट से ऑर्डर लेकर आएं तभी घर में घुसने देंगे। जब न कोई एफआईआर है और न ही किसी कोर्ट में कोई मुकदमा चल रहा है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेना के ट्रक ने छात्रा-महिला को कुचला, दोनों की मौत:झांसी में गाड़ी खराब होने पर पैदल जा रही थी, दो घंटे फंसी रही लाश
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक के हादसे का VIDEO:120 की स्पीड में फॉर्च्यूनर का टायर फटा, 200 मीटर फिसलते हुए पोल से टकराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment