Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेना के ट्रक ने छात्रा-महिला को कुचला, दोनों की मौत:झांसी में गाड़ी खराब होने पर पैदल जा रही थी, दो घंटे फंसी रही लाश

    17 hours ago

    1

    0

    झांसी में शनिवार रात को सेना के ट्रक ने 5वीं क्लास की छात्रा और एक महिला को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वे गांव की 20 महिलाओं के साथ लोडर गाड़ी से भंडारा खाने लगभग 14 किलोमीटर दूर एक मंदिर पर गई थी। गाड़ी खराब होने पर सभी पैदल आ रही थी। इस दौरान टैंक लोड करके आ रहा सेना का ट्रक बेकाबू हो गया और दोनों को कुचल दिया। हादसे में छात्रा का सिर पहिए के नीचे आ गया, जबकि महिला ट्रक के नीचे फंस गई। सबसे पहले छात्रा के शव को निकाल लिया गया, जबकि महिला का शव ट्रक के नीचे काफी देर तक फंसा रहा। दो घंटे के बाद ट्रक को हटाकर शव को बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद सेना और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सेना ने लगभग 500 मीटर के एरिया को सील कर दिया। किसी को अंदर नहीं जाने दिया। परिजन भी दूर खड़े रहे। हादसा मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बबीना थाना क्षेत्र के टूंका रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है। सबसे पहले तस्वीरें देखिए अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए महिला के पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी मृतकों की पहचान अंगूरी अहिरवार (45) पत्नी मनीराम अहिरवार और सेजल (13) पुत्री बद्रीप्रसाद अहिरवार के रूप में हुई है। दोनों झांसी बॉर्डर से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के चकरपुर गांव में आस-पड़ोस में रहती थीं। अंगूरी के पति मनीराम की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसकी 3 बेटियां और एक बेटा है। दो बेटी वर्षा (30) और रश्मि (24) की शादी हो चुकी है, जबकि अभिषेक (20) और कुमकुम (18) की शादी अभी नहीं हुई है। अंगूरी मजदूरी करती थी। वहीं, सेजल के पिता ब्रदीप्रसाद अहिरवार भी मजदूरी करते हैं। उनकी 3 बेटी और एक बेटा था। इसमें अंजली (18), अनिकेत (16), सेजल (13) और अंशिका (12) थे। सेजल की मां का नाम मीना देवी है। किराए से लोडिंग करके ले गए थे सेजल के पिता बद्रीप्रसाद अहिरवार ने बताया- मेरे गांव से लगभग 14 किलोमीटर दूर बबीना छावनी के रातौली गांव के पास कारसदेव ठाकुर बाबा मंदिर है। शनिवार को मंदिर पर भंडारा था। मेरी बेटी सेजल अपनी दादी कस्तूरी, बहन अंजली और अंशिका, पड़ोसी अंगूरी, उनकी बेटी कुमकुम और जेठानी की बहू राधा समेत गांव की 20 महिलाओं-बच्चों के साथ भंडारे में गई थी। सभी किराए पर लोडिंग गाड़ी करके ले गए थे। भंडारा खाकर लौटने लगे तो गाड़ी खराब हो गई। तब सभी पैदल घर की तरफ आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे लगभग 3 किलोमीटर दूर टूंका रोड पर रेलवे कॉसिंग के पास पहुंचे तो टैंक ले जाकर सेना के ट्रक ने बेटी सेजल और पड़ोसी अंगूरी को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी आसपास चल रहे लोग बाल-बाल बच गए। घरवालों को भी पास नहीं जाने दिया अंगूरी के दामाद रविदास ने बताया- हादसे की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन सेना ने लगभग 500 मीटर दूर ही एरिया को सील कर दिया। इसके बाद किसी को अंदर नहीं जाने दिया। हम लोग कहते रहे कि हमारे लोगों की मौत हो गई है। जब दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए जाने लगे तब भी गाड़ी में नहीं बैठने दे रहे थे। तब हम लोगों ने विरोध किया तो शव वाहन में बैठाया गया। एसपी सिटी बोलीं- हादसे की कर रहे जांच एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि सेना के ट्रक की टक्कर से एक किशोरी और एक महिला की मौत हो गई। देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। आज पंचनामा भरकर दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह खबर भी पढ़ें योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से की मुलाकात, नितिन नवीन से भी मिलेंगे, राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की संभावना सीएम योगी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने यूपी में होने वाले पीएम के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सीएम यूपी में आने वाले दिनों में जिन परियोजनाओं का पीएम के हाथों उद्घाटन और शिलान्यास होना है, उनकी लिस्ट भी लेकर पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा चुनाव तक अयोध्या में ही रहेंगे चंपत राय:चढ़ावा चोरी की जांच पूरी होने के बाद ऐसा क्यों हो रहा, जानिए 5 कारण
    Next Article
    बारिश में भीगते हुए ससुराल के गेट पर पहुंची विवाहिता:दादा-दादी ने घुसने नहीं दिया, दादा बोले- मेरे पोते को नपुंसक कहकर बदनाम कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment