Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारिश से फसल खराब होने पर किसान ने लगाई फांसी:ललितपुर में खेत में पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी

    8 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में एक किसान ने बारिश से फसल खराब होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह एक किसान का शव खेत में पेड़ से फंदे से लटका शव मिला। जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मामला बानपुर थाना क्षेत्र के केलगुवां गांव का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब पांच बजे घनश्याम अपने खेत पर भैंसों को देखने गया था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी महुआ बीनने के लिए खेत पहुंची, जहां उसने घनश्याम का शव आम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई रवि ने बताया कि घनश्याम पांच भाइयों और पांच बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके तीन बेटे हैं और वह पूरी तरह खेती पर निर्भर था। परिजनों के अनुसार, 1 अप्रैल की रात हुई बारिश से घनश्याम की करीब 6 एकड़ में बोई गई गेहूं की फसल पूरी तरह खराब हो गई थी। फसल बर्बाद होने से वह काफी परेशान था और इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर बानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के सुमई में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, पांच गांवों का भ्रमण
    Next Article
    ललितपुर के जंगल में मिला महिला का अधजला शव:महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा, चप्पलों से हुई पहचान; पति से पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment