Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के सुमई में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ:महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, पांच गांवों का भ्रमण

    6 hours ago

    2

    0

    हरदोई के ग्राम सुमई में आयोजित होने वाले 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पूर्व बृहस्पतिवार की सुबह एक कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह कलश यात्रा गायत्री प्रज्ञापीठ सुमई स्थित बाबा ध्यानदास कुटो हनुमान जी मंदिर के प्रांगण से शुरू हुई। कलश यात्रा ग्राम सुमई, बसोहा, गोड़ाखेड़ा, मरई और बांसी सहित पांच गांवों से निकली। भ्रमण के बाद यात्रा यज्ञ स्थल पर लौटी। यात्रा से पूर्व कलशों का पूजन आर.वी. शर्मा द्वारा वेद मित्रों के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया गया। मुख्य पूजन रणवीर सिंह और रतीभान सिंह ने किया। कलश यात्रा के दौरान पीले वस्त्र पहनीं महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण किए कदमताल करते दिखीं। इस दौरान महिलाएं "गायत्री माता की जय", "परम पूज्य गुरुदेव की जय", "वंदनीय माता जी की जय", "एक बनेंगे नेक बनेंगे" और "हम सुधरेंगे युग सुधरेगा" जैसे नारे लगा रही थीं। यात्रा के दौरान यात्रा व्यवस्थापक और समाजसेवियों ने ग्राम घोड़ाखेड़ा, मरई और बांसी सहित विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की। इस कार्यक्रम में हरदोई, कुईयां, भोगियापुर, लोहारखेड़ा आदि क्षेत्रों की कई शाखाओं ने भी भाग लिया। यात्रा के समापन पर कलशों को सिर पर धारण कराकर आरती की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। प्रसाद चख कर श्रद्धालुओं ने भगवान को धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी कांड में कानपुर पुलिस करेगी मेरठ में जांच:CMO ने अल्फा हॉस्पिटल को भेजा नोटिस, डॉक्टर और डॉयरेक्टर नहीं पहुंचे अस्पताल
    Next Article
    बारिश से फसल खराब होने पर किसान ने लगाई फांसी:ललितपुर में खेत में पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment