Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या:बलिया में बाइक से बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत

    5 hours ago

    1

    0

    बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 22 वर्षीय युवक मोहन राजभर की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार मध्यरात्रि करीब 11:30 बजे रेवती-सहतवार मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने 3 पर एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर निवासी सुरेश राजभर की बेटी की बारात मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर से आई थी। जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। मृतक मोहन राजभर (22) अपने साथी विजय राजभर के साथ खाना खाकर जनवासे की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहन को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हमले में विजय राजभर भी मामूली रूप से घायल हुआ है। विजय ने बताया कि वे खाना खाकर शामियाने की तरफ जा रहे थे, तभी कुछ लोग गाड़ी से उतरे और बिना कुछ पूछे उन पर हमला कर दिया। सहतवार थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मृतक मोहन राजभर दो भाइयों में बड़ा और अविवाहित था। उसकी एक बहन भी है। मोहन गुजरात के राजकोट में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह 18 फरवरी को ही शादी में शामिल होने के लिए गुजरात से अपने घर आया था। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता श्रीकेवल राजभर ने थाने में तीन नामजद के विरूद्ध तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि 24 फरवरी को मेरे गांव से ग्राम बलेऊर थाना सहतवार स्थित सुरेश राजभर की लड़की की शादी के लिए बारात आयी थी, जिसमें मेरा लड़का मोहन राजभर और उसका साथी विजय राजभर बारात में आए थे। यहां पर करीब 12.15 बजे रात में राजू यादव, रंजीत यादव निवासीगण सहतवार और पंकज राजभर निवासी बलेऊर,सहतवार ने मिलकर मोहन और विजय को किसी बात को लेकर गिराकर मारने-पीटने लगे। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं और सभी लोग भाग गये। मौके पर राजू राजभर और संदीप राजभर मेरे लड़के तथा उसके साथी को इलाज के लिए डॉ. पवन वर्मा के यहां सहतवार ले गए। डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने घायल मोहन को देखा तो मोहन को मृत घोषित कर दिया। विजय को काफी चोटें आयीं है, जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। मृतक के पिता बोले… मृतक मोहन के पिता श्रीकेवल राजभर ने बताया कि हमारा लड़का बरात में गया था।रात में क्या विवाद हुआ।हमको ये सूचना मिला कि आपके लड़के को मारकर गिरा दिये हैं। ये भी पता चला कि हास्पीटल में यहां लाया गया है फिर यहां से रेफर बलिया हुआ। बलिया में डाक्टर ने बोल दिया कि लड़का डेथ कर गयी है। हमको मोबाइल पर मैसेज मिला कि ये-ये लोग उसको मारे हैं।मैसेज हमारे ही घर के लड़के दिये।हम न्याय चाहते हैं कि जैसे हमारे लड़के के साथ वो लोग व्यवहार किए।उन लोगों के साथ भी वही व्यवहार हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में जेसीबी ने गैस पाइपलाइन में टक्कर मारी:रिसाव के बाद लगी आग, दो लोग झुलसे, जिला अस्पताल भेजे गए
    Next Article
    कालपी की कागज फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, लाखों का सामान जलकर स्वाहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment