Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कालपी की कागज फैक्ट्री में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, लाखों का सामान जलकर स्वाहा

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के कालपी नगर में बुधवार सुबह एक कागज फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुंदेलखंड गार्डन के पास स्थित फैक्ट्री में करीब 10:30 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे निकली चिंगारी फैक्ट्री परिसर में गिरी, जिससे अंदर रखे गुदड़, रद्दी कागज और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने तुरंत आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह फैक्ट्री इश्तियाक और प्रशांत की बताई जा रही है, जहां बड़ी मात्रा में कागज और संबंधित सामग्री भंडारित थी। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच भी कराई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल रहा, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में आए युवक की पीट-पीटकर हत्या:बलिया में बाइक से बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीटा, सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन:लखनऊ कलेक्ट्रेट घेरा, शंकराचार्य पर अत्याचार बंद करो के नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment