Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रिटेन में भारतीय मूल के युवक को 30 साल जेल:14 साल उम्र बताकर 70 नाबालिग लड़कियों से ऑनलाइन दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया

    9 hours ago

    2

    0

    ब्रिटेन में भारतीय मूल के 27 साल के बिलाल काजी को 70 नाबालिग लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने और ब्लैकमेल करने के मामले में 30 साल की जेल हुई है। वह सोशल मीडिया पर खुद को 14 साल का लड़का बताकर लड़कियों से दोस्ती करता था। फिर उनसे अश्लील फोटो और वीडियो मांगता था। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों को अपनी बात मानने के लिए मजबूर करता था। बिलाल चेस्टर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार को अदालत ने उसे 37 मामलों में दोषी मानते हुए सजा सुनाई। इनमें बच्चों की अश्लील तस्वीरें बनाने, ब्लैकमेल करने और नाबालिग लड़कियों को गलत कामों के लिए उकसाने के मामले शामिल हैं। ब्रिटिश लड़का बनकर भरोसा जीतता था बिलाल ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक, बिलाल ने अगस्त 2021 से अगस्त 2025 के बीच सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म पर लड़कियों को निशाना बनाया। इनमें स्नैपचैट, रोब्लॉक्स और विंक शामिल हैं। वह 'रीस' नाम का 14 साल का ब्रिटिश लड़का बनकर लड़कियों से बात करता था। इसके लिए वह एक दूसरे किशोर की तस्वीरों का इस्तेमाल करता था। लड़कियों को लगता था कि वे अपनी उम्र के किसी लड़के से बात कर रही हैं। धीरे-धीरे वह उनसे निजी फोटो और वीडियो मांगने लगता था। मना करने पर कहता था कि प्यार करने वाले लोग एक-दूसरे के साथ ऐसी तस्वीरें साझा करते हैं। जब लड़कियां उसकी बात नहीं मानती थीं तो वह उनकी तस्वीरें दोस्तों और परिवार को भेजने की धमकी देता था। कुछ मामलों में उसने लड़कियों के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक किए और उनकी तस्वीरें दूसरे लोगों को भेज दीं। एक लड़की की शिकायत से खुला मामला इस मामले की जांच दिसंबर 2021 में एक 13 साल की लड़की की शिकायत के बाद शुरू हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह स्नैपचैट पर बिलाल से बात करती थी। उसे लगता था कि वह भी उसकी उम्र का लड़का है। बातचीत के दौरान बिलाल उससे अश्लील बातें करने लगा और फोटो मांगने लगा। कुछ समय बाद लड़की ने उससे कहा कि वह अब सिर्फ दोस्त बने रहना चाहती है और कोई तस्वीर नहीं भेजेगी। इस पर बिलाल ने उसे गालियां दीं और कहा कि वह उसकी संपत्ति है। उसने पहले भेजी गई तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। डर के कारण लड़की उसकी मांगें मानती रही। बाद में बिलाल ने उसका स्नैपचैट अकाउंट हैक कर लिया और उसकी तस्वीरें दोस्तों को भेज दीं। इसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत की। 11 से 17 साल थी लड़कियों की उम्र जांच के दौरान पुलिस को बिलाल के मोबाइल और दूसरे डिवाइस से कई यूजरनेम और जानकारियां मिलीं। शुरुआत में पुलिस ने करीब 180 संभावित लड़कियों का पता लगाया। आगे की जांच में 70 लड़कियों की पहचान हुई। ये ब्रिटेन के 28 पुलिस क्षेत्रों से थीं। अपराध के समय इनकी उम्र 11 से 17 साल के बीच थी। पुलिस ने बिलाल को 21 जुलाई 2023 को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वह चेस्टर और यूनिवर्सिटी छोड़ चुका था। ब्रिटेन लौटने पर उसे पकड़ लिया गया। जज बोले- तुम बहुत खतरनाक इंसान हो 13 नवंबर को सजा सुनाते हुए जज स्टीफन एवरेट ने बिलाल को बेहद खतरनाक इंसान बताया। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, जज ने कहा कि उसने सोशल मीडिया की कमजोर सुरक्षा का फायदा उठाकर छोटी बच्चियों को निशाना बनाया। जज ने कहा, 'मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि कोई व्यक्ति छोटी बच्चियों के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।' उन्होंने कहा कि बिलाल की वजह से बच्चे अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे थे। उसने लड़कियों को ऐसे काम करने के लिए मजबूर किया, जिनके बारे में वे सामान्य तौर पर सोच भी नहीं सकती थीं। बिलाल को कम से कम 20 साल जेल में रहना होगा। इसके बाद ही वह पैरोल पर रिहाई के लिए आवेदन कर सकेगा। उसका नाम जीवनभर यौन अपराधियों की सूची में रहेगा। जेल से बाहर आने पर भी उसे 8 साल तक तय नियमों का पालन करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- हसीना की वापसी की भारत ने 2 शर्त रखीं:पहली- बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए, दूसरी- फांसी के खिलाफ अपील का मौका मिले
    Next Article
    अमेरिका में 9/11 हमले के बाद दूसरी बार एयर इमरजेंसी:कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से 8000 फ्लाइट्स कैंसिल; 4 घंटे तक ठप रहीं हवाई सेवाएं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment