Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रिटिश नागरिकता लेने वाले मौलाना के घर ED की रेड:संतकबीरनगर में पत्नी-बहू से पूछताछ; विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    ब्रिटिश नागरिकता लेने वाले संतकबीरनगर के मौलाना शमशुल हुदा के घर पर ईडी ने रेड की है। मंगलवार सुबह 8 बजे लखनऊ से ईडी की 3 अधिकारियों की टीम पहुंची। घर पर मौजूद सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी। ईडी अधिकारी, मौलाना की पत्नी और बहू से पूछताछ कर रही है। घर पर उनका बेटा तौसीफ रजा मौजूद नहीं है। रेड के दौरान कई दस्तावेजों को भी अधिकारियों ने कब्जे में लिया है। ईडी टीम के साथ सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है। सीआरपीएफ घर के आसपास तैनात है। किसी बाहरी को घर में एंट्री नहीं दी जा रही। मौलाना का घर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मीट मंडी में है। मौलाना 2007 से लंदन में रह रहा। उसने 2013 में वहां की नागरिकता ले ली है। उसके खिलाफ विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच एटीएस कर रही। पहले देखें, 2 तस्वीरें…. ब्रिटिश नागरिकता के बावजूद लेता रहा सैलरी-पेंशन दरअसल, मौलाना शमशुल हुदा ने वर्ष 2013 में भारतीय नागरिकता छोड़कर ब्रिटिश सिटीजनशिप ले ली थी। वह 2007 से लंदन में रह रहा था। हालांकि, विदेशी नागरिकता के बाद भी वह 2017 तक आजमगढ़ के एक मदरसे में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत रहा और सैलरी लेता रहा। वेतन और पेंशन लाभ लेने के मामले में खुलासा होने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुई थीं। जांच में कई प्रकार की अनियमितता उजागर हुई। इसके बाद शासनस्तर पर कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। 2017 में मदरसा किया गया था सील मौलाना की फाइल खुलने के बाद एटीएस भी सक्रिय हो गई। एटीएस ने विदेशी फंडिंग और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच शुरू कर दी। उधर, पता चला कि वह मदरसा और हॉस्टल का भी संचालन करता है। अधिकारियों ने जांच कर उसके मदरसे को 2017 में सील कर दिया। इसके बाद सरकार ने मान्यता रद्द कर दी। NGO के जरिए विदेशी फंडिंग के आरोप मौलाना शमशुल हुदा खान पर आरोप है कि उन्होंने ‘कुलियातुल बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी’ और ‘रजा फाउंडेशन’ नामक एनजीओ बनाकर विदेश से मदरसे के नाम पर फंड एकत्र किया। मदरसा निर्माण के लिए विदेशों से फंड की भी जांच मौलाना द्वारा खलीलाबाद में एक मदरसे का निर्माण कराया जा रहा था। इसके लिए उसने विदेशों से भी बड़ी मात्रा में फंड जुटाए। विदेशी फंडिंग की जांच भी एजेंसियां कर रही हैं। ईडी और एटीएस वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, दस्तावेजों और विदेशी फंडिंग के स्रोतों की गहन जांच कर रहे हैं। …………… ये खबर भी पढ़ें… पीलीभीत में महिला को बाघ ने मार डाला:घर से 200 मीटर दूर घने जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव पीलीभीत में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। महिला जंगल में गई हुई थी। तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। जबड़े में गला दबोचकर घने जंगल में लेकर चला गया। परिजनों को सुबह महिला का शव कॉलोनी से महज 200 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। महिला के पेट और गले का मांस गायब था। गले की हड्‌डी को बाघ ने तोड़ दिया था। शरीर पर खरोंच के कई निशान थे। आसपास की झाड़ियां टूटी हुई थीं, इससे अनुमान लग रहा कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए बाघ से संघर्ष किया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर थाना न्यूरिया के महोफ वन रेंज की है।पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'लेम्बोर्गिनी मैं चला रहा था, कारोबारी का बेटा नहीं':कथित ड्राइवर कोर्ट में पेश; पुलिस का दावा- शिवम मिश्रा ही असली आरोपी
    Next Article
    यूपी बजट स्पीच के इंट्रेस्टिंग पल VIDEO में देखिए:मंत्री मूंछों पर ताव देते रहे...दूसरे झपकी लेते रहे; खन्ना ने 6 शायरी पढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment