Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या नहर में डूबी युवती का शव मिला:पांचवें दिन पुलिस-SDRF ने घटनास्थल से 2 किमी दूर से निकाला

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में शारदा सहायक बड़ी नहर में छलांग लगाने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद कर लिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर से शव को निकाला। यह घटना 6 फरवरी को हुई थी। महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर खानपुर निवासी सविता गौड़ पुत्री स्वर्गीय बजरंगी गौड़, दोपहर बाद अपने घर से निकली थीं। वह बिल्हार घाट स्थित शारदा सहायक बड़ी नहर पर पहुंचीं और उसमें कूद गईं। राहगीरों ने युवती को नहर में कूदते देख तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना महाराजगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों तथा एसडीआरएफ टीम को बुलाया। एसडीआरएफ, गोताखोरों और थाना पुलिस की टीम तब से लगातार नहर में तलाशी अभियान चला रही थी। प्रशासन ने नहर का पानी भी बंद करवा दिया था, लेकिन इसके बावजूद शव का कोई सुराग नहीं मिल सका था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार तलाशी के बाद भी शव नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नहर में पुनः पानी छुड़वाने का निर्णय लिया। आज एसडीआरएफ की टीम जब सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तो घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर बालू में दबा हुआ शव बरामद हुआ। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अग्निवीर भर्ती रैली का छठवां दिन आज:13 जिलों के 823 अभ्यर्थी हुए शामिल
    Next Article
    कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए 17 फरवरी को वोटिंग:डीएवी कालेज में पड़ेंगे वोट, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment