Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निवीर भर्ती रैली का छठवां दिन आज:13 जिलों के 823 अभ्यर्थी हुए शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    आर्मी भर्ती ऑफिस लखनऊ की ओर से छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के छठे दिन, 11 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ स्टेडियम में जुटनी शुरू हो गई थी। फतेहपुर और लखनऊ जिले की कई तहसीलों के युवा पहुंचे इस दिन भर्ती में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की बिंदकी, फतेहपुर और खागा तहसील के साथ ही लखनऊ जिले की मलिहाबाद, बक्शी का तालाब (बीकेटी), लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर तहसीलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 1170 को बुलावा, 823 ने दी उपस्थिति अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए कुल 1170 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 823 अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल हुए, जो लगभग 70.34 प्रतिशत उपस्थिति रही। भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। 12 फरवरी को चित्रकूट और कानपुर देहात के अभ्यर्थियों की बारी 12 फरवरी को अग्निवीर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए अगली भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस दिन चित्रकूट जिले की कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर तहसील तथा कानपुर देहात जिले की रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर तहसीलों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 13 जिलों की भर्ती देखता है एआरओ लखनऊ इंडियन आर्मी के अंतर्गत एआरओ लखनऊ उत्तर प्रदेश के 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ की भर्ती प्रक्रिया का संचालन करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले 4 गिरफ्तार:क्रू शिप में नौकरी के नाम पर करते थे ठगी, बैंक अकाउंट में एक करोड़ रुपए मिला
    Next Article
    अयोध्या नहर में डूबी युवती का शव मिला:पांचवें दिन पुलिस-SDRF ने घटनास्थल से 2 किमी दूर से निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment