Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारातियों से भरी कार XUV से टकराई:एक की मौत, 8 गंभीर घायल, अंबेडकरनगर में देर रात हुआ सड़क हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के बारियावन बाजार के पास बरात से लौट रही अर्टिगा कार और एक एक्सयूवी की टक्कर से हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के करमपुर बरसवा निवासी विभु पांडेय अपने साथियों मोहम्मद समीर, प्रशांत तिवारी, प्रिंस कन्नौजिया, दिव्यांश तिवारी, रजनीकांत पांडेय और अंकित उपाध्याय के साथ सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मेवाड़िया हजपुरा से बरात आए थे। वे सोमवार रात करीब 12:30 बजे अर्टिगा गाड़ी से घर वापस जा रहे थे। बारियावन बाजार के पास उनकी गाड़ी अकबरपुर से बसखारी की ओर जा रही एक एक्सयूवी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक्सयूवी में सवार खालिसपुर, दोस्तपुर, सुल्तानपुर निवासी अवनीश मिश्रा और रिंकू तथा अर्टिगा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल नौ लोग घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा। इलाज के दौरान प्रशांत तिवारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर नीतीश तिवारी और थानाध्यक्ष अकबरपुर श्री निवास पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने पुष्टि की कि हादसे में नौ लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के चंपतपुरवा में नकाबपोश चोरों ने की चोरी:किसान परिवार खेत गया था, 8 लाख के जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हाथरस के तीन प्रधानाचार्य सम्मानित:राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान,लखनऊ में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment