Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस के तीन प्रधानाचार्य सम्मानित:राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान,लखनऊ में हुआ आयोजन

    3 hours ago

    2

    0

    हाथरस जिले के तीन प्रधानाचार्यों को राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय स्तर पर 'उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह 19 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित किया गया। सम्मानित होने वालों में रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीतू यादव, उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन और कन्या इंटर कॉलेज सासनी की प्रधानाचार्य डॉ. उमा कुमारी शामिल हैं। लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में आयोजित इस समारोह में कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) के प्राचार्य अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के लगभग 409 प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की 16 छात्राओं, कन्या इंटर कॉलेज सासनी की 13 छात्राओं और आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पांच छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इन सफल विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने की सराहना... जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने तीनों प्रधानाचार्यों के कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सराहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला नोडल अधिकारी सत्यवीर सिंह और मंडल नोडल मुकेश यादव का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारातियों से भरी कार XUV से टकराई:एक की मौत, 8 गंभीर घायल, अंबेडकरनगर में देर रात हुआ सड़क हादसा
    Next Article
    बुलंदशहर डीएम श्रुति को विदाई, नए डीएम आज संभालेंगे पदभार:बुलंदशहर से आगरा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी लेंगी चार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment