Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस हादसे में मृतक के परिजन नासिक से कानपुर पहुंचे:पोस्टमॉर्टम के बाद शव बनारस ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे; दो लोगों की हुई थी मौत

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी के सरायमीता हाईवे पर शनिवार को हुए बस हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजन रविवार को महाराष्ट्र के नासिक से कानपुर पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान की और रो पड़े। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव बनारस ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। शनिवार सुबह सरायमीता हाईवे पर तेज रफ्तार बस एक ट्रेलर से टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल हुए थे। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र के नासिक से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। अयोध्या–बनारस होते हुए नेपाल जाने का था कार्यक्रम महाराष्ट्र के नासिक थाना ओजर क्षेत्र के गणेश नगर निवासी ज्ञानेश्वर जाधव ने बताया कि उनकी मां भागीरथी जाधव, बहनें पुष्पा, सारिका, तारावही और बहन सारिका के पति रामबहु समेत पड़ोस के अन्य लोग नासिक से 10 दिन के टूर पर निकले थे। सभी को नासिक से अयोध्या, बनारस होते हुए नेपाल जाना था और फिर वापस नासिक लौटना था। हादसे की सूचना मिलते ही कानपुर पहुंचे ज्ञानेश्वर ने बताया कि शनिवार को बहन सारिका के मोबाइल से उन्हें हादसे की सूचना मिली कि कानपुर के पनकी हाईवे पर बस का एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी मिलते ही वह तुरंत ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना हो गए। रविवार सुबह करीब 7 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे और वहां से हैलट अस्पताल जाकर परिजनों से मिले। सुबह ही हुई थी मां से बात ज्ञानेश्वर ने बताया कि शनिवार सुबह ही मां से फोन पर बातचीत हुई थी। मां ने बताया था कि बस उरई के पास एक ढाबे पर रुकी थी, जहां चाय-नाश्ता करने के बाद सभी अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। कुछ देर बाद बहन के फोन से पुलिस ने हादसे की सूचना दी। थाना प्रभारी बोले- पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन कानपुर पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा, जिसे वे बनारस ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘दरोगा भर्ती का पेपर आसान है, मेरिट हाई जाएगी’:लखनऊ के 54 केंद्रों पर चल रही परीक्षा; अभ्यर्थी बोले- मैथ्स, रिजनिंग सरल थी
    Next Article
    परिवार ने मांगी इच्छामृत्यु, हरीश राणा एम्स में शिफ्ट:गाजियाबाद से हरीश दिल्ली ले जाए गए, डॉक्टर शुरु करेंगे आगे की प्रकृिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment