Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बेटा घायल, पति सुरक्षित; मुंडन संस्कार में जा रहे थे सभी

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार देर रात बिजवार के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रामकोट थाना क्षेत्र के देवगनपुर गांव निवासी रामकली अपने पति अवधेश और बेटे के साथ बाइक से मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। सोमवार रात को जैसे ही वे खैराबाद इलाके के बिजवार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकली सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया और पति अवधेश को हल्की चोटें आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रामकली अपने परिवार की जिम्मेदार महिला थीं और बेटे के साथ खुशी-खुशी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रही थीं। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर में रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि अज्ञात बस से हादसा है है सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में 4000 से अधिक शिक्षक कराएंगे परीक्षा:यूपी बोर्ड की 107 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    लखनऊ में पानी समझकर कीटनाशक पीने से अधेड़ की मौत:बेटा बोला- चाचा ने पिलाया, घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment