Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पानी समझकर कीटनाशक पीने से अधेड़ की मौत:बेटा बोला- चाचा ने पिलाया, घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में पानी समझकर कीटनाशक पीने से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के बेटे ने अपने चाचा पर साजिश के तहत पानी में कीटनाशक मिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठाकुरगंज स्थित न्यू कल्याणपुरी निवासी रामसागर शर्मा (56) घर के पास सड़क किनारे गुमटी रखकर पान-सिगरेट बेचते थे। बेटे अतुल शर्मा के मुताबिक, सोमवार रात रामसागर घर के निचले हिस्से में पत्नी शिव कुमारी के साथ थे। देर रात वह बीड़ी पीने के लिए कमरे से बाहर निकले। बाथरूम के बाहर गिलास में रखे कीटनाशक को पानी समझकर उससे कुल्ला किया। बाद में उसे पी लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग निकलता देख पत्नी घबरा गई और बेटे अतुल को बुलाया। परिवार वाले आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे अतुल ने चाचा बसंत लाल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि खेत में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक पानी में मिलाकर पिता को पिलाया गया। उसने बताया कि घर के बंटवारे के बाद पिता और चाचा के संबंध ठीक नहीं थे। करीब डेढ़ महीने पहले आंगन में पानी के मुद्दे पर दोनों भाइयों में विवाद भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:बेटा घायल, पति सुरक्षित; मुंडन संस्कार में जा रहे थे सभी
    Next Article
    हरदोई में मंदिर जाते समय ससुर की हत्या:दिनदहाड़े सड़क पर हॉकी से पीट-पीटकर मार डाला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment