Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मारी:एक छात्र की मौत, दो की हालत गंभीर, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे

    10 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों के साथ बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहे छात्रों को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर निवासी तीन छात्र मोहित, अंशुराज और शुभम बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिसवा स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। जब वे थाना रामपुर कला क्षेत्र में कंदुनी गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हमीरपुर निवासी मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद छात्र अशुराज और शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रोडवेज बस की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के कारण इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में रसोई गैस की भारी किल्लत:रात 2 बजे से लाइन में लग रहे लोग, स्टॉक खत्म या टेक्निकल प्रॉब्लम कहकर लौटाया जा रहा
    Next Article
    गोरखपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड एग्जाम में पकड़ा गया नकलची:अभ्यर्थी ने हाथ पर लिखा था मैथ्स और साइंस का फार्मूला, देखकर सॉल्व कर रहा था पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment