Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में रसोई गैस की भारी किल्लत:रात 2 बजे से लाइन में लग रहे लोग, स्टॉक खत्म या टेक्निकल प्रॉब्लम कहकर लौटाया जा रहा

    10 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक स्थित मिश्रवलिया इंडियन गैस गोदाम पर रसोई गैस की भारी किल्लत सामने आई है। सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात 2 बजे से ही लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को गोदाम के बाहर स्थिति और बिगड़ गई, जब गैस लेने वालों की कतार लगभग एक किलोमीटर तक लंबी हो गई। सड़क किनारे सैकड़ों उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर लेकर खड़े थे। घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को गैस नहीं मिल पाई, जिससे उनमें गैस एजेंसी और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखा गया। कई लोग तीन दिन से लगा रहे चक्कर मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से लगातार गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें हर बार स्टॉक खत्म होने या तकनीकी समस्या का हवाला देकर वापस भेज दिया जाता है। इस कारण कई परिवारों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है और उन्हें खाना बनाने में कठिनाई हो रही है। मनदीप विश्वकर्मा, मुबारक और जमील जैसे उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घरों में गैस खत्म हो चुकी है। इसी वजह से उन्हें रात के अंधेरे में ही आकर लाइन में लगना पड़ा। उन्होंने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर मिलने की कोई गारंटी नहीं होती। वितरण की गति बेहद धीमी मोनू गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संदीप पटेल, राजू प्रसाद और विनय यादव सहित दर्जनों अन्य उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के कुप्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इतनी लंबी कतार होने के बावजूद वितरण की गति बेहद धीमी है, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस की आपूर्ति बढ़ाने और वितरण व्यवस्था को सुधारने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। गोदाम पर गैस लेने के लिए लोगों की भीड़ लगातार बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में भाई को शराब पिलाकर दिया कर्ज:कर्ज के बहाने दुकान कब्जाने की कोशिश, बहन ने एसपी से लगाई गुहार
    Next Article
    बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मारी:एक छात्र की मौत, दो की हालत गंभीर, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment