Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड एग्जाम में पकड़ा गया नकलची:अभ्यर्थी ने हाथ पर लिखा था मैथ्स और साइंस का फार्मूला, देखकर सॉल्व कर रहा था पेपर

    8 hours ago

    1

    0

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित टेक्निकल ग्रेड-3 एग्जाम के दौरान गोरखपुर के एक सेंटर से नकलची पकड़ा गया। अभ्यर्थी ने अपने हाथ में मैथ्स और साइंस का फार्मूला लिखा था। संदेह होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसे चेक किया। जांच में पाया गया कि बाएं हाथ पर अभ्यर्थी ने फार्मूला लिखा था। रेलवे आब्जर्वर विटेलियस बेक की तहरीर पर चिलुआताल थाने में मंगलवार शाम अभ्यर्थी राजन प्रकाश के खिलाफ परीक्षा अधिनियम 1982 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला भारतीय रेलवे में विभिन्न ट्रेडों (जैसे- फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर) में तकनीशियनों की भर्ती के लिए RRB Technician Grade-3 एग्जाम विभिन्न तिथियों 6, 9, 10 और 13 को आयोजित की जा रही है। यह 100 अंकों की ऑनलाइन (CBT) परीक्षा है। यह परीक्षा मुख्य रूप से गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान (Science) और जागरूकता पर केंद्रित है, जिसमें नेगेटिव मार्किंग (1/3) होती है। आब्जर्वर ने तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को गोरखपुर के फर्टिलाइज स्थित एक सेंटर पर सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम कराया जा रहा था। इस दौरान लैब-2 में डयूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक अफसाना ने एक अभ्यर्थी राजन प्रकाश पर शक हुआ। संदिग्ध लगने पर कक्ष निरीक्षक ने पकड़कर उसकी तलाशी लेना शुरू किया। जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थी ने बाएं हाथ पर कुछ लिखा हुआ था। पढ़ने पर पता चला कि मैथ्स और साइंस का फार्मूला है। इस बारे में जब अभ्यर्थी से पूछताछ की गई तो वह कुछ भी स्प्ष्ट जवाब नहीं दे पाया। कक्ष निरीक्षक ने तत्काल इसकी सूचना वीसीओ नितिन पांडेय को दी। रेलवे आब्जर्वर विटेलियस बेक के माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड गोरखपुर इस बारे में अवगत कराया गया। रेलवे भर्ती गोरखपुर ने अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद रेलवे आब्जर्वर ने चिलुआताल थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई। अभ्यर्थी को भी कानूनी कार्रवाई के लिए चिलुआताल पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि आब्जर्वर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस ने बाइक सवार तीन छात्रों को टक्कर मारी:एक छात्र की मौत, दो की हालत गंभीर, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे
    Next Article
    हापुड़ में 16 मार्च से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता:जिलेभर के विद्यार्थी विभिन्न खेलों में करेंगे प्रतिभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment