Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BSA पर भ्रष्टाचार जांच 109 दिन बाद भी अधूरी:22 लाख रुपए एडवांस लेकर 2 करोड़ रिश्वत मांगने का लगा था आरोप

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में पूर्व निलंबित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अतुल कुमार तिवारी समेत तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर नीमन स्टिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मनोज कुमार पांडे ने बीते 4 नवंबर को गोंडा के नगर कोतवाली में यह FIR दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच सीओ नगर आनंद राय द्वारा पिछले 109 दिनों से की जा रही है। हालांकि, अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है और न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल नहीं किया गया है। नियमानुसार, 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करना होता है, जिससे अब पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित मनोज कुमार पांडे ने आरोप लगाया था कि उनकी फर्म को जिले के 564 परिषदीय स्कूलों में डेस्क-बेंच सप्लाई का काम मिला था। टेंडर पास होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी करने के लिए उनसे 2.25 करोड़ रुपये के कमीशन की मांग की गई। उन्होंने निलंबित BSA और उनके दो अधीनस्थ कर्मियों को 26 लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। इसके बावजूद, उनका टेंडर रद्द कर दिया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करा दी गई। इस पर मनोज पांडे ने एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर में शिकायत की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर BSA और दोनों जिला समन्वयकों के खिलाफ नगर कोतवाली में FIR दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बीते दिसंबर में गोंडा के निलंबित BSA अतुल कुमार तिवारी को शासन द्वारा निलंबित कर दिया था। उन्हें अभी तक शासन या हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। सीओ नगर आनंद राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कई कागजात मिले हैं जिनकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही न्यायालय को आरोप पत्र भेजा जाएगा और पुलिस द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही मामलों में जांच बड़ी ही गंभीरता पूर्वक करना होता है सारे एविडेंस इकट्ठा करने में समय लग गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में निकलेंगे लाट साहब: धार्मिक स्थलों का ढकना शुरू:24 संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स होगी तैनात, सीएम भी जुलूस का जिक्र करते हैं
    Next Article
    अमरोहा में कॉटन वेस्ट फैक्ट्री में आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment