Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस पर गिरा हाईटेंशन तार, चालक बाप-बेटे की मौत:सीट से चिपका रह गया पिता, बेटे के दोनों पैर गले, बरेली से बारात लेकर लौटे थे पीलीभीत

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के पीलीभीत में चलती बस में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार छू गया। करंट का जोरदार झटका लगने से बस के चालक पिता और कंडक्टर बेटे की मौत हो गई। इस दौरान बस में आग भी लग गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बस बरेली से बारात लेकर गांव वापस लौटी थी। सभी बारातियों को उतारने के बाद बस चालक बस को टर्न लेकर घुमा रहा था। इसी दौरान एक ओवरहेड हाईटेंशन तार बस को टच कर गया। पूरी बस में करंट दौड़ गया। करंट इतना जोरदार था कि पिता ने मौके पर अपनी ड्राइविंग सीट पर ही एक सांस में दम तोड़ दिया। सीट से चिपके रह गए। वहीं तेज झटके से बेटा भी दूर जा गिरा। उसके दोनों पैर झुलस कर गल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, पर काफी प्रयास के बाद उसकी जान भी नहीं बचाई जा सकी। बस चालक ने तीन साल पहले कर्ज लेकर यह बस खरीदी थी। पिता–पुत्र साथ मिलकर इस बस को चलाते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौनेरी गांव की है। तस्वीरें देखिए- पूरा मामला विस्तार से– नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी सज्जन (65) अपने बेटे सुभान (16) के साथ प्राइवेट बस चलाते थे। दोनों शादी–पार्टियों की बुकिंग लेते थे। करीब एक महीने पहले उन्हें जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौनेरा गांव निवासी चांद बाबू ने अपनी शादी के लिए बुकिंग दी थी। शनिवार को सज्जन और उनका बेटा अपनी बस से चांद बाबू की बारात को लेकर बरेली गए थे। रविवार रात बारात वापस लौटी थी। रात करीब 10:30 बजे बस वापस गौनेरा गांव पहुंची थी। रात करीब 111 बजे सभी बारातियों को बस से उतारने के बाद सज्जन बस को वापस मोड़ रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रहा एक ओवरहेड 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार बस की छत को छू गया। पूरी बस में करंट दौड़ गया। जोरदार करंट के झटके से सज्जन ने अपनी ड्राइविंग सीट पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गेट के पास खड़ा उनका बेटा सुभान तेज झटके के कारण बस से उछलकर करीब 3 फुट दूर बाहर जा गिरा। इसके बाद करंट के कारण बस में आग लग गई। आग देखकर गांव के लोग मदद को दौड़े। बस पर तार लटका देख, बिजली विभाग को सूचित किया और शटडाउन लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सज्जन को बस से बाहर निकाला, पर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल सुजान को स्थानीय जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया। कुछ देर के इलाज के बाद सुभान ने भी सीएचसी में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बेटे के पैरों की पूरी चमड़ी उतरी डॉक्टरों ने बताया– करंट काफी जोरदार था। तेज झटके के कारण सज्जन को तत्काल हार्टअटैक आ गया। स्टीयरिंग पकड़े होने के कारण उनके हाथ में करंट से झुलसने का निशान है। वहीं बेटे सुभान के पैरों की पूरी चमड़ी उतर गई है। जिला अस्पताल भेजे गए दोनों शव, आज होगा पोस्टमॉर्टम घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर नताशा गोयल, जहानाबाद थाना प्रभारी जयशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेज दिया गया। हालांकि परिजनों ने रात में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पर आज दोनों शवों का पीएम होगा। तीन साल पहले कर्ज लेकर खरीदी थी बस परिजनों ने बताया– सज्जन ने करीब तीन वर्ष पहले कर्ज और अपनी जमा पूंजी से यह बस खरीदी थी। इसी बस के जरिए वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। बस ही परिवार की आय का मुख्य साधन थी। सज्जन के दो बेटे थे, जिनमें सुभान छोटा था। पिता और पुत्र की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाईटेंशन लाइन के कारण हादसा, कोई तहरीर नहीं जहानाबाद थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया– हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस चालक और उसके बेटे की मौत हुई है। अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए बेटे को मुस्लिम बनाया':शामली में पिता बोले- महिला जिम ट्रेनर ने फंसाया, फर्जी निकाह किया ‘मेरे 27 साल के बेटे को जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने प्यार के जाल में फंसाया। फिर धर्मांतरण करवाकर हिंदू से मुस्लिम बनाया। बाद में फर्जी तरीके से निकाह कर लिया।’ ये कहना है कि शामली के करोड़पति दवा कारोबारी देवराज सिंह का। उन्होंने कहा, बेटे ने पाकिस्तान का यू-ट्यूब चैनल सब्सक्राइब कर रखा था। दिन भर उसी पर वीडियो देखा करता था। चांदनी से शादी की बात हम लोगों को बिल्कुल पता नहीं थी। बेटा जब हम लोगों से अलग हुआ, तब हमें शादी की बात पता चली। इस लड़की की नजर मेरे इकलौते बेटे की करोड़ों की प्रापर्टी पर है, तभी इसने बेटे को फंसाया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू:तीन दिन, छह पालियों में 34,560 अभ्यर्थी; 554 पुलिसकर्मी तैनात
    Next Article
    कौशांबी में जहरीले कीड़े के काटने से बच्चे की मौत:खेत में पिता के साथ सो रहा था, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment