Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस स्टैंड के पास चालक ने रेहड़ी वाले को पीटा:डायल 112 पुलिस पहुंची, रोडवेज कर्मियों से भी हुई कहासुनी

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड के पास मंगलवार को एक बस चालक ने रेहड़ी वाले को पीट दिया। बस की टक्कर रेहड़ी में लगने के बाद हुए विवाद में यह घटना हुई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया गया कि मंगलवार को एक रोडवेज बस की टक्कर बस स्टैंड के बाहर लगी एक फल की रेहड़ी में लग गई। रेहड़ी संचालक ने इसका विरोध किया तो बस चालक से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान रोडवेज बस के चालक ने रेहड़ी संचालक की पिटाई कर दी। रेहड़ी संचालक ने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसके परिजन बस स्टैंड पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक चालक बस लेकर जा चुका था। मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। रोडवेज बस के इंचार्ज भी घटनास्थल पर आए। इस दौरान रोडवेज कर्मियों और अन्य लोगों के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन बाद में मामला शांत कर दिया गया। बाद में रेहड़ी संचालक कन्हैया शर्मा ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बस चालक ने पीछे से उनकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया तो चालक और परिचालक दोनों ने मिलकर उन्हें बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटा। यह पूरी घटना स्वराज कुटीर के पास हुई है। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से देर रात तक यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां से हरदोई, कानपुर, बरेली, दिल्ली, इटावा, मैनपुरी, आगरा सहित विभिन्न जनपदों के लिए बसों का संचालन होता है। बस स्टैंड के बाहर बड़ी संख्या में फल, फ्रूट और अन्य सामान की रेहड़ियां लगी रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतमबुद्ध नगर में 35 लाख के 121 गायब मोबाइल बरामद:पुलिस ने 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत मालिकों को वापस लौटाए
    Next Article
    जवाहर बाग कांड को 10 साल पूरे:शहीद एसपी सिटी की पत्नी ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- प्रशासन भूल गया बलिदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment