Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिस्किट चोरी के शक में 13-साल के लड़के की हत्या:दुकानदार ने बेटे के साथ मिलकर पीटा, शव दुकान के पीछे फेंका; ओडिशा की घटना

    9 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के बालासोर जिले में बिस्किट चोरी के शक में एक दुकानदार ने 13 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद लड़के का शव दुकान के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, लड़का दुकानदार संतोष बेहरा की दुकान से बिना पूछे बिस्किट का पैकेट लेकर खाने लगा। दुकानदार ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि लड़के ने पैसे देने की बात कही थी, लेकिन दुकानदार ने उसे दुकान में खींच लिया और अपने बेटे मानस बेहरा के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर सीसीटीवी फुटेज वाली हार्ड डिस्क जब्त की और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दुकानदार और उसके बेटे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के समझाने के बाद करीब 12 घंटे में प्रदर्शन खत्म हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में 7 साल बाद जिंदा मिली लापता महिला, जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, उसी ने खोजा कर्नाटक के मांड्या जिले में 7 साल पहले लापता हुई महिला जिंदा मिल गई है। महिला को ढूंढने वाला कोई और नहीं बल्कि वही शख्स है जो उसके हत्या के आरोप में जेल में रहा। आरोपी ने जमानत मिलने के बाद अपनी लीगल टीम की मदद से महिला का एड्रेस ढूंढा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल सरकार का CM आवास जनता के लिए खुलेगा:अगले हफ्ते से टिकट मिलेगी; भाजपा ने इसे 45 करोड़ का शीशमहल कहा था
    Next Article
    देश में छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बनाने की तैयारी:अमेरिकी F-35 से भी एडवांस होगा; पहली उड़ान 2030 तक संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment