Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह को निष्कासित किया:पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक्शन, निष्कासन पत्र जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने मुरादाबाद और मेरठ मंडल के पूर्व प्रभारी यशपाल सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी यशपाल सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है। बसपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने निष्कासन पत्र जारी करते हुए बताया कि यशपाल सिंह लंबे समय से पार्टी की नीतियों और दिशा-निर्देशों के विपरीत कार्य कर रहे थे। उनके कार्यों से संगठन की छवि और गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। प्रधान ने स्पष्ट किया कि कई बार समझाने के बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद यह कठोर निर्णय लिया गया। पार्टी वर्तमान में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को फिर से मजबूत करने में जुटी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यशपाल सिंह 'गुरु जी' ने वर्ष 2011 में मुरादाबाद मंडल में शिक्षक प्रकोष्ठ से बसपा के टिकट पर एमएलसी चुनाव लड़ा था। उस समय संगठन को मजबूत करने में कई नेताओं की सक्रिय भूमिका रही थी। पूर्व कोऑर्डिनेटर शमसुद्दीन राइन पर हुई कार्रवाई के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल अन्य समर्थकों पर भी आने वाले दिनों में कार्रवाई की जा सकती है। जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि पार्टी हितों के खिलाफ काम करने वालों के लिए संगठन में कोई स्थान नहीं है और अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस:जिलाध्यक्ष बोले- जब गांव विकसित होंगे तो शहर अपने आप विकसित होंगे
    Next Article
    Surbhi Jyoti Pregnancy: सुरभि ज्योति के घर गूंजने वाली है किलकारी, एक्ट्रेस ने क्यूट पोस्ट के साथ दी गुड न्यूज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment